iPhone 16 Pro के लॉन्च से पहले सामने आयी तस्वीर, मिलेंगे नये कलर्स

iPhone 16 Pro Leaks: ऐपल अगले महीने अपनी आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च करने वाला है. इस सीरीज में चार नये फोन्स- iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max आ सकते हैं. लॉन्च से पहले ही iPhone 16 Pro से जुड़ी कुछ डीटेल्स सामने आ गईं हैं.

iPhone 16 सीरीज को लेकर इंतजार अब जल्द ही पूरा होनेवाला है. ऐपल नयी सीरीज के स्मार्टफोन्स को अगले महीने, यानी सितंबर में लॉन्च करने जा रही है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि आईफोन 16 सीरीज अगले महीने की 10 तारीख को लॉन्च किया जा सकता है.

iPhone 16 Pro को लेकर क्या जानकारी जानकारी सामने आयी है ?

Apple iPhone 16 सीरीज से जुड़ी कई डीटेल्स पिछले कुछ हफ्तों में सामने आ चुकी हैं. लेटेस्ट अपडेट में iPhone 16 Pro के रेंडर लीक्स हुए हैं. इसके साथ ही, फोन के कलर ऑप्शन की जानकारी भी सामने आ गई है. आइए जानते हैं अपकमिंग आईफोन्स में क्या चीजें होंगी खास-

किन चार कलर ऑप्शंस में आयेगा आईफोन 16 प्रो ?

iPhone 16 Pro के डमी की फोटो टिप्स्टर सनी डिक्सन ने शेयर की है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर उन्होंने इस फोटो को शेयर किया है. इससे आईफोन 16 प्रो के कलर ऑप्शन की डीटेल्स कंफर्म हो जाती है. सोशल मीडिया पोस्ट की मानें, तो आईफोन 16 प्रो को कंपनी व्हाइट, गोल्ड, ब्लैक और ग्रे या टाइटैनियम कलर में लॉन्च कर सकती है.

iPhone 15 Pro से कितना मिलता-जुलता होगा iPhone 16 Pro ?

पोस्ट में हालांकि आधिकारिक रूप से फोन का नाम नहीं दिया गया है. यह हैंडसेट बहुत कुछ आईफोन 15 प्रो जैसा है. ऐसी संभावना है कि ऐपल कंपनी नये आईफोन में पिछले साल के ब्लू टाइटेनियम शेड को गोल्ड कलर से रिप्लेस कर सकती है. बता दें कि समय-समय पर आईफोन 16 सीरीज से जुड़ी जानकारी आ रही है. जैसे जैसे फोन की लॉन्च डेट करीब आ रही है, इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है.

iPhone 16 Pro में कैसी होंगी खूबियां?

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को कंपनी ब्लैक टाइटेनियम, व्हाइट टाइटैनियम और ब्लू टाइटैनियम में लॉन्च किया था. iPhone 16 Pro में मिलनेवाले स्पेसिफिकेशंस की बारे में जो लीक रिपोर्ट्स आयी हैं, उनके मुताबिक iPhone 16 Pro में A18 Pro चिप दिया जा सकता है. इसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले मिलेगा. इसके अलावा, स्मार्टफोन में 3577mAh की बैटरी 40W की फास्ट चार्जिंग और 20W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है.

iPhone 16 से पहले Google Pixel 9 सीरीज की आज हो रही एंट्री, यहां जानें एक्सपेक्टेड फीचर्स

Apple iPhone के लिए हर महीने देने होंगे 1600 रुपये

iPhone 16 सीरीज भारत में इस दिन हो रही लॉन्च, यहां जानें इसकी कीमत और डिजाइन

iPhone 16 लॉन्च की तारीख आयी पास, तो सस्ता हो गया iPhone 13, यहां मिल रही बेस्ट डील

iPhone 16 Pro का नया लुक आया सामने, डिजाइन दीवाना बना देगा आपको

iPhone 15 के बाद Apple ने कर ली iPhone 16 सीरीज की तैयारी, मिलेंगे इन-डिवाइस AI फीचर्स

iPhone 16 में iOS 18 के साथ मिलेगा यह खास AI फीचर; सैमसंग को इससे टेंशन होगी?

iPhone 16: बड़े अपग्रेड के साथ आ रहा नया आईफोन, ये है लेटेस्ट अपडेट

16 हजार फीट की ऊंचाई से गिरकर भी बच गया iPhone, स्क्रीन टूटना तो छोड़िए, खरोंच तक नहीं आयी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >