iPhone 16 पर फ्लिपकार्ट का बंपर ऑफर, कीमत हुई और भी कम

Apple iPhone 16 अब फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. 128GB वेरिएंट की कीमत ₹62,900 है, लेकिन Axis Bank कार्ड पर ₹4,000 कैशबैक के बाद यह ₹58,900 में मिल रहा है. एक्सचेंज ऑफर से कीमत और कम हो सकती है. iPhone 16 में A18 चिपसेट, OLED डिस्प्ले और 48MP कैमरा मिलता है.

Apple का iPhone 16, जिसे लॉन्च के समय करीब ₹80,000 में पेश किया गया था, अब फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. यह स्मार्टफोन अब ₹62,900 में लिस्ट किया गया है (128GB वेरिएंट). बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स के साथ इसकी कीमत और भी कम हो सकती है.

बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील

फ्लिपकार्ट पर Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को ₹4,000 का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा. यानी iPhone 16 की कीमत घटकर ₹58,900 हो जाएगी. इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर कीमत और भी कम हो सकती है.

iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.1-इंच Super Retina XDR OLED स्क्रीन, Ceramic Shield प्रोटेक्शन
  • प्रॉसेसर: Apple A18 (3nm) चिपसेट, iOS 26 सपोर्ट
  • कैमरा: 48MP + 12MP डुअल रियर कैमरा, 12MP फ्रंट कैमरा (4K वीडियो रिकॉर्डिंग)
  • चार्जिंग: वायर और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, MagSafe कम्पैटिबिलिटी.

क्यों है यह स्मार्ट डील?

iPhone 16 प्रीमियम फीचर्स और लेटेस्ट चिपसेट के साथ आता है. अब जब इसकी कीमत ₹58,900 तक गिर गई है, तो यह उन यूजर्स के लिए एक स्मार्ट डील है जो iPhone खरीदना चाहते थे लेकिन बजट की वजह से रुक गए थे.

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Plus यहां मिल रहा अब तक की सबसे कम कीमत पर, देखें ऑफर डिटेल्स

यह भी पढ़ें: iPhone 17 Series पर बंपर ऑफर, जानें कहां मिलेगी डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >