iPhone 16 Discount: 50 हजार से सस्ता यहां मिल रहा लेटेस्ट आईफोन, खरीदने को टूट पड़े लोग

Apple iPhone 16 Discount: ऐपल का नया आईफोन 16 अब भारत में बेहद कम कीमत पर उपलब्ध है. आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को 50,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 पर शानदार डील मिल रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में अधिक जानकारी-

Apple iPhone 16 Discount: ऐपल का लेटेस्ट आईफोन 16 भारत में सेल के लिए उपलब्ध है. iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत भारत में 79,990 रुपये है. इसके 256GB मॉडल की कीमत 89,990 रुपये है और 512GB वेरिएंट के लिए 1,09,990 रुपये खर्च करने होंगे. आप इस प्रीमियम स्मार्टफोन को अब बहुत कम कीमत पर खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 पर बेहतरीन डील्स मिल रही हैं. नये आईफोन 16 को 50 हजार रुपये से भी कम में अपना बना सकते हैं. हम बताते हैं, कैसे?

Apple iPhone 16 पर क्या ऑफर है?

iPhone 16 का 128GB, अल्ट्रामरीन कलर वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 79,900 रुपये में लिस्टेड है. इसपर बढ़िया एक्सचेंज ऑफर चल रहा है. अच्छी कंडीशन वाले iPhone को एक्सचेंज कर आप नये आईफोन 16 पर 26,250 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इससे कीमत कम होकर 53,650 रुपये होती है. इसके साथ ही, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर फोन खरीदने पर आप 5,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट का लाभ पा सकते हैं. इससे iPhone 16 की कीमत 48,650 रुपये होती है.

iPhone 16 के स्पेसिफिकेशंस कैसे हैं?

iPhone 16 के डिस्प्ले और कैमरा की बात करें, तो यह 6.1-इंच OLED डिस्प्ले के साथ आता है. यह 2556 X 1179 पिक्सल का रेजॉल्यूशन और 460 ppi का पिक्सेल डेंसिटी प्रदान करता है. iPhone 16 की एक प्रमुख विशेषता कैमरा कंट्रोल है. यह फोटो लेने या वीडियो रिकॉर्ड करने में अच्छी क्वालिटी प्रदान करता है. iPhone 16 को 48MP फ्यूजन कैमरा से लैस किया गया है, जिसमें 2x टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. इसमें सेल्फी के लिए 12MP ट्रू-डेप्थ फ्रंट कैमरा भी मिलता है, जिसमें ƒ/1.9 अपर्चर है. फोन स्पेशियल फोटो और वीडियो कैप्चर को सपोर्ट करने में सक्षम है.

लेटेस्ट आईफोन के प्रॉसेसर और बैटरी के बारे में बात करें, तो इसमें A18 Bionic चिप द्वारा संचालित iPhone 16 ऐपल इंटेलीजेंस परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए सेकेंड जेनरेशन के 3-नैनोमीटर तकनीक का लाभ पाता है. iPhone 16 कंपनी के लेटेस्ट iOS 18 पर काम करते हुए ऐपल इंटेलीजेंस फीचर्स पेश करता है, जो मोटे तौर पर एक मुफ्त सॉफ्टवेयर अपडेट के रूप में उपलब्ध एडवांस सुविधाओं का एक सुइट है. नये आईफोन को इसमें दी गई 3,561mAh की बैटरी पावर देती है. यह IP68 रेटिंग वाला स्मार्टफोन है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है.

iPhone 16 Sale: आईफोन 16 सीरीज की बिक्री हो गई शुरू, ऐपल स्टोर के बाहर लगी ग्राहकों की कतार

iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >