1.6 लाख वाला फोन यहां मिल रहा 68 हजार में, देखें बंपर डील

JioMart पर iPhone 15 Pro Max मिल रहा है सिर्फ ₹67,803 में, 92 हजार का डिस्काउंट और EMI विकल्प भी.

आजकल स्मार्टफोन खरीदना आसान नहीं रहा, दाम आसमान छूते हैं और जेब का हिसाब बिगड़ जाता है. लेकिन जब कोई प्रीमियम फोन आधी से भी कम कीमत पर मिल जाए, तो दिल कहता है- “ये मौका हाथ से जाने मत देना! ”JioMart ने ऐसा ही धमाका किया है iPhone 15 Pro Max पर, जिसकी असली कीमत करीब 1.6 लाख रुपये थी, और अब मिल रहा है सिर्फ 68 हजार में. ध्यान रहे, यह लिमिटेड पीरियड ऑफर है.

iPhone 15 Pro Max- कभी था लग्जरी, अब है अफॉर्डेबल

Apple ने 2023 में iPhone 15 Pro Max लॉन्च किया था. उस समय इसकी शुरुआती कीमत ₹1,59,900 रखी गई थी. यह फोन प्रीमियम यूजर्स के लिए बना था, लेकिन अब कंपनी ने इसे डिस्कंटीन्यू कर दिया है. बावजूद इसके, JioMart पर यह मॉडल आज भी एक शानदार ऑप्शन बनकर मौजूद है.

92 हजार का सीधा डिस्काउंट

JioMart पर iPhone 15 Pro Max (256GB वेरिएंट) की कीमत फिलहाल ₹67,803 है. यानी आपको मिल रहा है लगभग ₹92,097 का सीधा डिस्काउंट. इतना ही नहीं, अगर आप बैंक ऑफर का इस्तेमाल करते हैं तो अतिरिक्त ₹2000 तक की बचत भी कर सकते हैं.

EMI पर भी खरीद सकते हैं

अगर एकमुश्त रकम देना मुश्किल है, तो चिंता की बात नहीं. JioMart EMI विकल्प भी दे रहा है. यानी आप आराम से किस्तों में यह प्रीमियम फोन घर ला सकते हैं.

फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास

  • 6.7 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले
  • दमदार A17 Pro चिपसेट
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप: 48MP + 12MP + 12MP
  • 12MP का फ्रंट कैमरा
  • शानदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन.

क्यों है ये डील बेस्ट?

सोचिए, जो फोन कभी लग्जरी का प्रतीक था, वही अब मिड-रेंज बजट में मिल रहा है. डिस्प्ले, कैमरा और प्रॉसेसर- सब कुछ टॉप क्लास है. ऐसे में यह ऑफर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो iPhone का सपना देखते हैं लेकिन कीमत की वजह से पीछे हट जाते हैं. ध्यान रखें कि यह लिमिटेड पीरियड ऑफर है और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म की ओर से इसमें बदलाव संभव है.

यह भी पढ़ें: Flipkart-Amazon पर खत्म, यहां चालू है सेल, सस्ते में मिल रहे iPhones, MacBooks और iPads

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >