Flipkart की Big Diwali Sale में iPhone 15 मिल रहा सबसे सस्ता

Flipkart Big Diwali Sale 2024 iPhone 15 Offer: फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2024 में iPhone 15 को 50 हजार रुपये से भी कम दाम में लिस्ट किया गया है. फोन पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर भी हैं.

iPhone 15 Offer Flipkart Big Diwali Sale 2024: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल 2024 की शुरुआत हो चुकी है. इस सेल में आप आईफोन 15 को 50 हजार रुपये से भी कम दाम में खरीद सकते हैं.

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2024 में iPhone 15 को केवल 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके साथ ही, भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल जाएगा.

iPhone 15 पर क्या है डील?

फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल में अगर आप आईफोन 15 खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे पेमेंट करने पर आप एक्स्ट्रा 5 प्रतिशत की छूट का फायदा उठा सकते हैं.

आईफोन 15 की खरीद पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी मिल जाएगा. हालांकि, यह ऑफर इस बात पर निर्भर करता है कि आपका पुराना डिवाइस किस ब्रांड का है और उसकी कंडीशन कैसी है.

iPhone 15 की खूबियां कैसी हैं?

आईफोन 15 की खूबियों के बारे में बात करें, तो इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले दिया हुआ है. फोन में 48MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है.

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. iPhone 15 फोन को पावर देने के लिए इसमें 3349mAh की बैटरी दी गई है.

282 रुपये में घर लाएं Vivo का यह धांसू फोन, खूबियां खुश कर देंगी

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: फ्लिपकार्ट और अमेजन कैसे बेच लेते हैं बाजार से सस्ता सामान? यहां है फॉर्मूला

Flip स्मार्टफोन के मार्केट में अब मचेगा भूचाल, यह कंपनी लायी सबसे सस्ता मुड़नेवाला फोन

Flipkart से 6 साल पहले ऑर्डर की चप्पल, डिलीवरी के लिए अब आया कस्टमर केयर का कॉल

iPhone 16 Vs iPhone 16 Pro Max: कौन वाला आईफोन आपके लिए रहेगा सही? जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >