इंडक्शन चूल्हा 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है? जानिए पूरा हिसाब

2000W इंडक्शन कुकटॉप को रोज 1 घंटे चलाने पर महीने में लगभग 60 यूनिट बिजली खपत होती है. बिजली दर ₹6 से ₹10 प्रति यूनिट होने पर खर्च ₹360 से ₹600 तक आता है.

गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों ने लोगों का ध्यान इंडक्शन कुकटॉप की ओर खींचा है. यह न सिर्फ इस्तेमाल में आसान है बल्कि पारंपरिक गैस स्टोव की तुलना में ज्यादा एफिशिएंट भी माना जाता है. लेकिन अक्सर सवाल उठता है कि इंडक्शन चूल्हा बिजली कितनी खपत करता है और महीने का बिल कितना बढ़ाता है.

इंडक्शन कैसे काम करता है?

इंडक्शन कुकटॉप बिजली से चुंबकीय क्षेत्र (magnetic field) बनाता है. यह सीधे बर्तन को गर्म करता है, जिससे ऊर्जा की बर्बादी कम होती है. यही वजह है कि यह गैस स्टोव की तुलना में ज्यादा एफिशिएंट माना जाता है.

एक घंटे में कितनी बिजली खपत होती है?

अधिकतर इंडक्शन कुकटॉप की पावर रेटिंग 1200W से 2000W होती है. अगर आप 2000W इंडक्शन को फुल पावर पर 1 घंटे चलाते हैं, तो यह लगभग 2 यूनिट बिजली खपत करेगा. कम पावर पर इस्तेमाल करने पर खपत भी कम होगी.

महीने का बिल कितना बढ़ेगा?

मान लीजिए आप रोज 1 घंटे 2000W इंडक्शन चलाते हैं, तो

  • डेली खपत: 2 यूनिट
  • मंथली खपत: 60 यूनिट
  • अगर बिजली दर ₹6 प्रति यूनिट है: ₹360/माह
  • अगर दर ₹8-₹10 प्रति यूनिट है: ₹480-₹600/माह

यानी सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह बहुत महंगा नहीं पड़ता.

गैस स्टोव और इंडक्शन के बीच अंतर

  • इंडक्शन: बिजली पर निर्भर, खर्च बिजली दर और उपयोग पर तय होता है
  • गैस स्टोव: खर्च सिलेंडर की कीमत पर तय होता है.

अगर आपके इलाके में बिजली सस्ती है, तो इंडक्शन ज्यादा किफायती साबित हो सकता है. वहीं, अगर बिजली महंगी है और ज्यादा खपत होती है तो गैस स्टोव बेहतर विकल्प रहेगा.

यह भी पढ़ें: इंडक्शन यूज कर रहे हैं तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें, नहीं तो हो सकती है परेशानी

यह भी पढ़ें: गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >