Cheapest Recharge Plan: 11 रुपये में खत्म होगी डेटा की टेंशन, जानिए पूरे बेनिफिट्स

India’s Cheapest Recharge Plan: यह प्रीपेड रीचार्ज खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें बड़े डेटा पैक की जरूरत होती है, लेकिन कम समय में.

India’s Cheapest Recharge Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 11 रुपये का नया डेटा ऐड-ऑन प्लान (Rs 11 Data Add-On Plan) लॉन्च किया है. यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें बड़े डेटा पैक की जरूरत होती है, लेकिन कम समय में. हम आपके लिए लाये हैं इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी :

जियो का सबसे सस्ता प्लान कितने का है?

जियो के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 11 रुपये है.

11 रुपये के प्लान में जियो कितना डेटा देती है?

जियो के 11 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 10GB हाई-स्पीड 4G डेटा मिलता है.

जियो का 11 रुपये वाला प्लान कितनी वैलिडिटी के साथ आता है?

जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 1 घंटा है. इसका मतलब यह है कि यूजर को केवल 60 मिनट के भीतर पूरा डेटा इस्तेमाल कर लेना होगा.

जियो का 11 रुपये वाला प्लान किनके लिए सही है?

जियो का यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें फाइल डाउनलोड या अपलोड के लिए ज्यादा डेटा की आवश्यकता होती है. जैसे कि बड़े डेटा पैक के बिना डाउनलोडिंग/अपलोडिंग करना. यह प्लान उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जिनके पास हाई-स्पीड वाई-फाई कनेक्शन नहीं है और वे मोबाइल डेटा पर बड़े फाइल्स डाउनलोड करना चाहते हैं.

जियो का 11 रुपये वाला प्लान कब इस्तेमाल किया जा सकता है?

जियो के इस प्लान का इस्तेमाल तब किया जा सकता है जब यूजर के पास पहले से कोई प्रीपेड जियो प्लान हो और सिर्फ अतिरिक्त डेटा की जरूरत हो. ध्यान रहे कि जियो के इस प्लान का डेटा 1 घंटे के बाद इनवैलिड हो जाएगा, इसलिए इसे जल्दी खर्च करना जरूरी है.

Jio का सबसे सस्ता रीचार्ज, कम खर्च में पूरे महीने अनलिमिटेड कॉल और डेटा का फायदा

28 दिन नहीं, महीनेभर की वैलिडिटी वाले हैं ये Jio, Airtel और Vi के धाकड़ प्लान, जानिए कौन है आपके लिए बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >