IndianOil ONE ऐप की बढ़ी डिमांड, प्ले स्टोर पर डाउनलोड में ChatGPT से निकला आगे

भारत में Google Play Store के फ्री ऐप्स चार्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. LPG बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला IndianOil ONE ऐप डाउनलोड के मामले में ChatGPT से आगे निकल गया है.

ChatGPT पिछले साल लॉन्च होने के बाद से दुनिया भर में काफी पॉपुलर रहा है और इसे करोड़ों बार डाउनलोड किया जा चुका है. लेकिन हाल ही में Google Play Store के फ्री ऐप्स चार्ट में इसे नंबर-1 की जगह से हटना पड़ा है. अब भारत में Play Store पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप IndianOil ONE बन गया है. यह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का एलपीजी बुकिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल लोग घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करने के लिए करते हैं.

फ्री ऐप्स लिस्ट में टॉप पर

हाल के दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल फोन से LPG सिलेंडर बुक करने के लिए IndianOil ONE ऐप डाउनलोड किया. इसी वजह से इस ऐप की डाउनलोड संख्या तेजी से बढ़ी और यह Play Store की फ्री ऐप्स लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया. डेटा एनालिटिक्स कंपनी Trend Analytics के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में IndianOil ONE ऐप की डाउनलोड संख्या में जबरदस्त उछाल देखा गया. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 30 दिनों में भारत में इस ऐप को 40 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है.

काफी काम का है ऐप

लोगों के लिए यह ऐप काफी काम का है, क्योंकि इसके जरिए वे आसानी से LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं, रिफिल की स्थिति देख सकते हैं और गैस कनेक्शन से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. यही कारण है कि जब बड़ी संख्या में यूजर्स ने गैस सिलेंडर बुक करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल शुरू किया, तो इसकी डाउनलोड रैंकिंग तेजी से बढ़ गई और इसने Play Store के टॉप चार्ट में ChatGPT को पीछे छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >