आज करोड़ों भारतीयों की नजर स्क्रीन पर टिकने वाली है. क्योंकि, आज ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच जोरदार मुकाबला होने वाला है. ऐसे में अगर आप इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो टेलीकॉम ऑपरेटर्स जैसे BSNL, Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश कर रहे हैं, जिनमें JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है. यह ऑप्शन उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो अलग से OTT सब्सक्रिप्शन खरीदना नहीं चाहते हैं.
BSNL का 499 प्लान
देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने हाल ही में 499 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है. इस प्लान में यूजर्स को JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का सब्सक्रिप्शन कंपनी फ्री दे रही है. खास बात यह है कि इसमें एक साथ दो स्क्रीन पर कंटेंट स्ट्रीम करने का फायदा मिलेगा. यानी आप भारत-पाकिस्तान मैच को मोबाइल के साथ-साथ स्मार्ट टीवी पर भी आसानी से लाइव देख सकते हैं.
Airtel का 449 प्लान
Bharti Airtel का 449 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी JioHotstar का फ्री मेंबरशिप ऑफर करता है. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 4GB डेली डेटा (अनलिमिटेड 5G डेटा), डेली 100 SMS और 30GB Google One क्लाउड स्टोरेज का फायदा मिलेगा.
Vi का 239 रुपये वाला प्लान
Vodafone Idea (Vi) यूजर्स सिर्फ 239 रुपये वाले प्लान में फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन का फायदा उठा सकते हैं. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 फ्री SMS और 2GB डेटा का फायदा मिलेगा.
Jio का 349 रुपये वाला प्लान
Reliance Jio भी अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दे रहा है. जियो के 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा, डेली 100 फ्री SMS, 50GB Jio AI Cloud स्टोरेज, JioTV और Google Gemini Pro का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप देखने के लिए सबसे सस्ते डेटा पैक, कीमत 11 रुपये से शुरू
