1.5 Ton Split AC की कीमत पर चली सेल की आंधी, मिल रहा तगड़ा बैंक डिस्काउंट

अगर आप भी 1.5 टन वाली एसी खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके पास सुनहरा मौका है. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Flipkart Freedom Sale 2025 चल रहा है. इस सेल में हर प्रोडक्ट पर धांसू डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे आप Split AC को आधे दाम में खरीद सकते हैं. यहां जानिए ऑफर के बारे में.

ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस वक्त Flipkart Freedom Sale 2025 चल रहा है. इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर गैजेट्स, होम अप्लायंसेज तक कई सारे प्रॉडक्ट्स पर धांसू छूट मिल रही है. ऐसे में इस सेल में AC पर भी धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे आप Split AC आधे दाम में खरीद सकते हैं. जी हां, अगर आप अपने घर के लिए एसी खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट का सेल आपको बढ़िया मौका दे रहा है. यहां आज हम आपको एसी पर मिल रहे शानदार डील्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप खरीद सकेंगे.

Godrej 1.5 Ton 3 Star AC

फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में LG के 1.5 Ton वाले Split AC पर 30% का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे 45,900 रुपये के इस एसी की कीमत घटकर 31,990 रुपये हो गई है. इसके अलावा ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. जिससे आप इस एसी को सिर्फ 29,490 रुपये में खरीद सकते हैं. Godrej का ये 1.5 Ton वाला एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है. इसमें डस्ट फिल्टर के साथ 5 इन 1 एआई कंर्वटेबल मॉडस है. इस एसी पर आपको 1 साल की वारंटी मिलेगी.

LG 1.5 Ton 3 Star AC

फ्लिपकार्ट के इस सेल में LG के 1.5 Ton वाले Split AC पर 54% का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे 78,990 रुपये के इस एसी की कीमत घटकर 35,990 रुपये हो गई है. इसके अलावा ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 3500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. जिससे आप इस एसी को सिर्फ 32,490 रुपये में खरीद सकते हैं. LG का ये 1.5 Ton वाला एसी 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है. इसमें डस्ट फिल्टर के साथ 6 इन 1 एआई कंर्वटेबल मॉडस है. इस एसी पर आपको 1 साल की वारंटी मिलेगी.

Lloyd 1.5 Ton Inverter AC

वहीं, Lloyd के 1.5 Ton Split Inverter AC 2025 मॉडल पर 38% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इसकी कीमत 55,990 रुपये से घटकर 34,290 रुपये हो गई है. वहीं, ICICI बैंक पर 1750 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. जिससे आप इस एसी को सिर्फ 32,540 रुपये में खरीद सकते हैं. इस एसी पर आपको 1 साल की वारंटी मिलेगी.

Voltas 1.5 Ton AC

फ्लिपकार्ट के इस सेल में Voltas के 1.5 Ton Split Inverter AC 2025 मॉडल पर 49% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. जिससे इसकी कीमत 64,990 रुपये से घटकर 32,990 रुपये हो गई है. वहीं, ICICI बैंक पर 2,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. इसके अलावा अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिससे आप इस एसी को सिर्फ 30,740 रुपये में खरीद सकते हैं. इस एसी पर आपको 1 साल की वारंटी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: मूवी नाइट्स अब होंगी सुपरहिट! ₹25,240 में मिल रही थिएटर जैसी बड़ी स्क्रीन वाली Smart TV, यहां चल रही धांसू डील

यह भी पढ़ें: iPhone से लेकर Galaxy S24 Ultra की घट गई कीमत, Amazon Freedom Sale पर मिलेगी बंपर डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >