देसी कंपनी Lava की अनोखी पहल, पहले ट्राई करो, पसंद आए तो ही खरीदो

देसी कंपनी Lava अपना नया मॉडल Lava Agni 4 5G, भारत में 20 नवंबर को लॉन्च करने वाली है. ऐसे में लॉन्च से पहले कंपनी ने यूजर्स के लिए होम डेमो कैंपेन की शुरुआत की है. यानी कि आप लॉन्च से पहले ही लव अग्नि 4 को ट्राई कर देख सकते हैं. जानिए डिटेल्स में इसके बारे में.

देसी कंपनी Lava Mobiles ने एक नया इनिशिएटिव स्टार्ट किया है, जिसके तहत कंपनी के नये फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lava Agni 4 5G को लॉन्च से पहले ही अपने यूजर्स अपने घर पर ट्राई कर सकेंगे. कंपनी ने इसे Demo@Home कैंपेन का नाम दिया है. इस कैंपेन के तहत Lava कंपनी का एक इंजीनियर ग्राहकों के घर जाकर फोन का पूरा डेमो देगा. इस डेमो में यूजर्स को डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस की जानकारी दी जाएगी, ताकि खरीदने से पहले यूजर्स अच्छी तरह मॉडल का एक्सपीरियंस ले सकें. बता दें कि, देसी कंपनी अपने नये मॉडल Lava Agni 4 को भारत में 20 नवंबर को लॉन्च करने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है डेमो कैंपेन और क्या मिलेंगे फीचर्स.

Lava Agni 4 5G होम डेमो कैंपेन क्या है?

Lava कंपनी ने अपने नये मॉडल Lava Agni 4 के लिए होम डेमो कैंपेन की शुरुआत की है. इस कैंपेन के तहत यूजर्स लॉन्च से पहले ही लावा अग्नि 4 का एक्सपीरियंस ले सकेंगे. Lava के अनुसार, लिमिटेड यूजर्स को ही इस डेमो के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें घर बैठे फोन का एक्सक्लूसिव हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस दिया जाएगा. बता दें कि, Lava का कहना है कि यह पूरा प्रोग्राम Lava Agni 4 Elite Pass का हिस्सा है. साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है, कि यह एक नो-ऑब्लिगेशन डेमो होगा. यानी फोन ट्राई करने के बाद यूजर्स पर इसे खरीदने का कोई दबाव नहीं होगा.

कब से कब तक और कहां-कहां चलेगा डेमो कैंपेन?

Lava Agni 4 का होम डेमो कैंपेन 20 नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगा और यह कैंपेन सिर्फ बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में ही चलाया जा रहा है. ऐसे में इन शहरों से यूजर्स एक फॉर्म भरकर मॉडल का डेमो बुक कर सकते हैं. ध्यान दें कि, आपको इस डेमो के लिए 20 नवंबर से पहले तक रजिस्टर करना है.

कैसे बुक कर सकते हैं डेमो?

अगर आप बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई से हैं और डेमो बुक करना चाहते हैं, तो फिर आपको डेमो बुक करने के लिए सबसे पहले LAVA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद यहां आपसे पूछा जाएगा कि, आपको लावा में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया या फिर आप लावा के फैन क्यों हैं? इसका जवाब देने के बाद आपसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, शहर, एड्रेस, डेमो के लिए डेट और टाइम स्लॉट डिटेल्स मांगा जाएगा. ये डिटेल्स भर कर आप जैसे ही सबमिट पर क्लिक करेंगे, आपका डेमो बुक हो जाएगा.

Lava Agni 4 5G में क्या है सबसे खास?

Lava Agni 4 5G में इस बार यूजर्स को क्विक एक्सेस (शॉर्ट प्रेस, डबल प्रेस, लॉन्ग प्रेस) के लिए 100+ शॉर्टकट कॉम्बिनेशन के साथ एक स्पेशल कस्टमाइजेबल एक्शन बटन मिलेगा. इस बटन को यूजर्स टॉर्च, ऐप लॉन्च, कैमरा या वाइब्रेशन टॉगल जैसे इंस्टेंट एक्शन के लिए सेट कर सकते हैं.

Lava Agni 4 5G में क्या होंगे स्पेसिफिकेशन?

  • Lava Agni 4 में 6.67-इंच का 1.5K+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2400nits पीक ब्राइटनेस, 10-बिट कलर डेप्थ, 446 PPI और 1.07 बिलियन कलर को सपोर्ट करेगा.
  • Lava Agni 4 में 4nm MediaTek Dimensity 8350 5G प्रोसेसर मिलेगा, जो LPDDR5X रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जुड़ा होगा. इसमें 4300mm² VC लिक्विड-कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा, जिससे घंटों गेम खेलने के बाद भी फोन ठंडा रहेगा.
  • पिक्चर क्वालिटी के लिए मॉडल में डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा होगा. वहीं, सेल्फी के लिए भी 50MP का AI कैमरा मिलेगा.
  • इस मॉडल में 7000mAh की बैटरी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: OnePlus 15R की भारत में एंट्री कंफर्म, OxygenOS 16 के साथ लॉन्च होगा नया मॉडल

यह भी पढ़ें: लॉन्च डेट से उठा पर्दा, नये Glyph Light इंटरफेस के साथ इस दिन भारत में Nothing का फोन मारेगा एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >