Smartphone Care Tips: गर्मियों में ओवरहीटिंग से फट सकता है स्मार्टफोन, ये टिप्स बचाएंगे जान और माल

Smartphone Care Tips: गर्मियों में स्मार्टफोन का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है, जितना खुद का. कुछ आसान टिप्स की मदद से आप अपने फोन को ओवरहीटिंग और संभावित ब्लास्ट से बचा सकते हैं, और उसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाये रख सकते हैं.

Smartphone Care Tips: जैसे-जैसे गर्मियों का तापमान बढ़ता है, वैसे ही हमारे स्मार्टफोन्स भी गर्मी से प्रभावित होते हैं. लगातार ओवरहीट होने से स्मार्टफोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ सकता है और इससे डिवाइस ब्लास्ट होने तक की नौबत आ सकती है. ऐसे में स्मार्टफोन को सुरक्षित और कूल बनाये रखने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी.

स्मार्टफोन ब्लास्ट का प्रमुख कारण क्या है?

स्मार्टफोन ब्लास्ट का सबसे आम कारण होता है बैटरी की खराबी या उसका जरूरत से ज्यादा गर्म होना. अधिकतर फोन में लिथियम-आयन बैटरियों का इस्तेमाल होता है, जो हाई टेम्परेचर में “थर्मलरनवे” नामक केमिकल रिएक्शन शुरू कर देती हैं. इससे बैटरी अत्यधिक गर्म होकर फट सकती है.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने जा रहे हैं? जानिए 1 टन, 1.5 टन और 2 टन एसी का क्या मतलब होता है

यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स

स्मार्टफोन को गर्मी से कैसे बचाएं?

यहां कुछ आसान और असरदार उपाय दिए गए हैं:

सीधी धूप से रखें दूर :

फोन को धूप में या गर्म कार के अंदर न रखें. यह डिवाइस को जल्दी ओवरहीट कर सकता है.

चार्जिंग में सावधानी :

फोन को चार्ज करते वक्त कवर हटा दें और उसे पूरी रात चार्जिंग पर न छोड़ें. लोकल चार्जर की बजाय हमेशा ब्रांडेड चार्जर का ही इस्तेमाल करें.

भारी गेम्स से बचें:

हाई ग्राफिक्स गेम या भारी ऐप्स ज्यादा देर तक चलाने से फोन का प्रॉसेसर गर्म हो सकता है. गर्मियों में लाइट यूसेज को प्राथमिकता दें.

बैटरी की सेहत पर नजर रखें:

अगर फोन बहुत जल्दी गर्म हो रहा है या बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, तो सर्विस सेंटर पर जाकर उसकी जांच कराएं.

ठंडी जगह में रखें पर संभलकर:

ओवरहीटिंग की स्थिति म���ं फोन को ठंडी जगह रखें, लेकिन उसे फ्रिज या AC के ठीक सामने रखने से बचें.

यह भी पढ़ें: YouTube वीडियो देखते समय बार-बार परेशान करते हैं Ads? बिना एक रुपये खर्च किए जानें कैसे पाएं इनसे छुटकारा

यह भी पढ़ें: WhatsApp ला रहा है दमदार प्राइवेसी फीचर, भेजे गए फोटो और वीडियो दूसरों के फोन में नहीं होंगे ऑटो सेव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >