पुराने स्मार्टफोन ने मूड ऑफ कर दिया? ये टिप्स फूंक देंगे फोन में नयी जान

धीमा और लैगी स्मार्टफोन को नया जैसा बनाने के लिए ऐप्स हटाएं, कैश क्लियर करें, अपडेट इंस्टॉल करें और नया थीम लगाएं. इन छोटे बदलावों से फोन की स्पीड और लुक दोनों बेहतर हो जाते हैं.

स्मार्टफोन समय के साथ धीमे हो जाते हैं. ऐप्स का जमावड़ा, भरी हुई स्टोरेज और बैकग्राउंड प्रोसेसिंग फोन की स्पीड कम कर देते हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको नया फोन खरीदना ही पड़े. कुछ छोटे-छोटे बदलाव आपके पुराने फोन को फिर से तेज और ताजा बना सकते हैं.

क्यों धीमा होता है फोन?

सोशल मीडिया, GPS और म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स लगातार बैकग्राउंड में चलते रहते हैं. इससे बैटरी और प्रॉसेसर पर दबाव बढ़ता है. साथ ही, 3-4 साल पुराने फोन को सीमित OS अपडेट और बैटरी वियर-टियर भी प्रभावित करते हैं.

तुरंत स्पीड बढ़ाने के उपाय

अनयूज्ड ऐप्स हटाना, पुराने डाउनलोड डिलीट करना और कैश क्लियर करना RAM और स्टोरेज खाली करता है. फोटो और वीडियो को क्लाउड या एक्सटर्नल ड्राइव में शिफ्ट करना भी मददगार है.

अपडेट से परफॉर्मेंस बूस्ट

ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को अपडेट रखना जरूरी है. छोटे अपडेट भी बग्स ठीक करते हैं और सिस्टम को एफिशिएंट बनाते हैं. नॉन-एसेंशियल ऐप्स के बैकग्राउंड एक्टिविटी और ऑटो-अपडेट बंद करने से बैटरी और स्पीड दोनों बेहतर होते हैं.

फोन को नया लुक दें

नये थीम्स, वॉलपेपर और होम स्क्रीन ऑर्गनाइजेशन से फोन का इंटरफेस ताजा लगता है. पुराना कवर बदलना या नये एक्सेसरीज लगाना भी न्यू फोन वाला फील देता है.

यह भी पढ़ें: फटाक से फुर्र हो जाता है मोबाइल डेटा? 7 तरीकों से लंबे समय तक चलेगा इंटरनेट

यह भी पढ़ें: आपका बजट स्मार्टफोन भी बन जाएगा गेमिंग फोन, बस अपनाने होंगे ये 5 सिंपल हैक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >