अगर आप सैलरी पाने वाले कर्मचारी हैं, तो EPFO Member Portal आपके लिए एक बहुत ही आसान और सेफ डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इस पोर्टल की मदद से अपना प्रॉविडेंट फंड (PF) अकाउंट चेक करना और मैनेज करना बिल्कुल आसान है. आप यहां अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं, पासबुक देख सकते हैं, KYC अपडेट कर सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर पैसे निकालना या ट्रांसफर करना भी बस कुछ क्लिक में कर सकते हैं.
UAN का क्या रोल है?
अगर आप EPFO Member Portal में लॉग इन करना चाहते हैं, तो सबसे जरूरी चीज है आपका Universal Account Number (UAN). हर EPF मेंबर को 12 अंकों का ये यूनिक UAN दिया जाता है, जो आपकी नौकरी बदलने पर भी कभी नहीं बदलता. सबसे पहले आपको अपना UAN एक्टिवेट करना होता है. एक बार UAN एक्टिवेट हो गया, तो आप पोर्टल के सारे फायदे उठाने लगते हैं. जैसे अपने PF बैलेंस चेक करना, क्लेम करना, और KYC अपडेट करना.
EPFO Member Portal में लॉगिन करने का आसान तरीका
- सबसे पहले अपने ब्राउजर में ऑफिसियल EPFO Member Portal खोलें.
- अब अपना एक्टिव UAN नंबर और उससे जुड़ा पासवर्ड डालें.
- अगला कदम है CAPTCHA वेरफिफिकेशन पूरा करना. इसके बाद बस Sign In बटन पर क्लिक करें.
- लॉगिन होते ही आपका EPF पासबुक स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- साथ ही, आप अपना KYC अपडेट कर सकते हैं और पैर्टियल या फुल विथड्रावल की रिक्वेस्ट भी सबमिट कर सकते हैं.
EPFO पोर्टल का पासवर्ड कैसे रीसेट करें?
- EPFO Member Portal के लॉगिन पेज जाएं
- वहां Forgot Password ऑप्शन चुनें.
- इसके बाद अपने UAN, पूरा नाम, जन्मतिथि, लिंग और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें.
- CAPTCHA डालकर Get Authorization PIN पर क्लिक करें.
- आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे एंटर करें और नया पासवर्ड सेट कर दें.
- अब आप अपने UAN और नए पासवर्ड के साथ फिर से लॉगिन कर सकते हैं.
- याद रखें, OTP पाने के लिए आपका UAN आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए.
यह भी पढ़ें: फोन चोरी हो गया और UPI ऐप्स चालू थे? तुरंत ऐसे कर सकते हैं अपना बैंक अकाउंट सेफ
