How to Get Passport Size Photo From Blinkit: फोटो खिंचवाने अब घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं

How to Get Passport Size Photo From Blinkit: ब्लिंकिट ने ऐप में नयी सुविधा शुरू की है, जिसकी मदद से ग्राहक 10 मिनट में पासपोर्ट फोटो अपने पास मंगवा पाएंगे. यह सुविधा अभी दिल्ली और गुरुग्राम में शुरू की गई है.

How to Get Passport Size Photo From Blinkit: कई बार हमें ऐन वक्त पर पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ती है, लेकिन हमारे पास उस समय कोई विकल्प मौजूद नहीं होता. इसी दिक्कत को ब्लिंकिट ने खत्म करने की कोशिश की है. क्विक कॉमर्स सर्विस प्रोवाइडर प्लैटफॉर्म ब्लिंकिट ने अपने ऐप पर एक नयी सर्विस जोड़ी है. ब्लिंकिट के ग्राहक अब ऐप के जरिये पासपोर्ट साइज फोटो ऑर्डर कर सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है यह सर्विस और कैसे किया जा सकता है इसका इस्तेमाल-

कंपनी के सीईओ का ऐलान

ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने इस नयी सुविधा का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लिखा है- क्या आपको कभी आखिरी वक्त पर वीजा डॉक्युमेंट्स, एडमिट कार्ड या रेंट एग्रीमेंट के लिए पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ी है? वह आगे लिखते हैं- ब्लिंकिट कस्टमर्स को दिल्ली और गुरुग्राम में आज से 10 मिनट में पासपोर्ट साइज फोटो मिल जाएगी. हम नयी सर्विस को शुरू कर उत्साहित हैं और आपकी फीडबैक की मदद से हम इसे परफेक्ट कर सकते हैं. हम इस सर्विस को धीरे-धीरे अन्य शहरों में भी पहुंचाएंगे.

कैसे कर सकते हैं ऑर्डर?

ब्लिंकिट से पासपोर्ट साइज फोटो ऑर्डर करने का तरीका बहुत आसान है. यूजर को सबसे पहले ऐप में जाकर पासपोर्ट साइज फोटो बनानेवाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद वहां अपनी फोटो अपलोड करनी है. इसके बाद अपने मनपसंद आकार और संख्या में उसे ऑर्डर कर सकते हैं. वहीं, कंपनी ने इसकी कीमत भी बता दी है. इस सर्विस की शुरुआत 99 रुपये से होती है. इस कीमत में 8 फोटो मिलेंगी. इसके अलावा, 16 फोटोज के लिए 148 रुपये और 32 फोटोज के लिए 197 रुपये का चार्ज कंपनी ने तय किया है.

Blinkit ऑर्डर मिलने के मात्र 10 मिनट में पहुंचाएगा नया iPhone 15

Blinkit से मंगायी ब्रेड, पैकेट में निकला जिंदा चूहा, फोटो हुई वायरल तो कंपनी ने दिया ऐसा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >