ड्रायर ऑन होते ही थर-थर कांपने लगती है वॉशिंग मशीन? फॉलो करें ये ट्रिक वरना कबाड़ में जाएगी मोटर

Washing Machine Tips: लगभग हर घर में अब वॉशिंग मशीन एक जरूरत बन चुकी है. यह मशीन चुटकियों में कपड़े साफ और सूखा देती है. लेकिन कई बार मशीन अचानक जोर-जोर से हिलने लगती है, जिससे लोग टेंशन में आ जाते हैं. ऐसे हालात में मैकेनिक को न बुला कर आप खुद कुछ टिप्स की मदद से इसे ठीक कर सकते हैं.

Washing Machine Tips: आजकल वॉशिंग मशीन हर घर जरूरत बन गई है. ये कपड़े धोने से लेकर सुखाने तक सबकुछ फटाफट कर देती है. लेकिन कई बार हम देखते हैं कि ड्रायर मोड ऑन होते ही मशीन जोर-जोर से हिलने और आवाज करने लगती है. यह नजारा देख कोई भी टेंशन में आ जाएगा. ऐसे में अक्सर लोग सोचते हैं कि उनका मशीन खराब हो गया है और बिना देर किए मैकेनिक का कॉल कर देते हैं.

लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार मामला इतना बड़ा हो. कई बार ये दिक्कतें छोटी-मोटी वजहों से भी होती हैं, जिन्हें आप खुद भी आसानी से ठीक कर सकते हैं. आज हम आपको कुछ आसान हैक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप ये परेशानी चुटकियों में दूर कर सकते हैं. आइए जानते हैं… 

ड्रायर में फंसी चीजें चेक कर लें

ड्रायर इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि उसमें कोई चीज फंसी न रह जाए. कई बार कपड़े धोते समय जेब में पड़े सिक्के, पिन या छोटी-मोटी चीजें ड्रम के कोनों में अटक जाती हैं. इससे मशीन (Washing Machine) हिलने-डुलने लगती है और जोर-जोर से आवाज भी करने लगती है. ऐसे में सबसे पहले मशीन का प्लग निकाल दें ताकि खतरा न हो, फिर ड्रम को अच्छे से चेक कर लें और जो भी सामान फंसा हो उसे फौरन निकाल दें.

एक साथ सारे कपड़े न ठूंसे

कपड़े धोते समय अक्सर लोग जल्दी-जल्दी में मशीन (Washing Machine) में कपड़े ठूंस देते हैं. ऐसा करने से एक तरफ ज्यादा वजन हो जाता है और स्पिन करते समय मशीन जोर-जोर से हिलने लगता है. बेहतर है कि कपड़े बराबर फैला कर डालें. भारी और हल्के कपड़े साथ में न डालें और हमेशा मशीन की क्षमता के हिसाब से ही मशीन में कपड़े डालें.

मशीन का लेवल ठीक रखें 

अगर वॉशिंग मशीन (Washing Machine) प्लेन जगह पर नहीं रखी होगी, तो कपड़े धोते या स्पिन करते समय ड्रम हिलने-डुलने लगेगा और जोर की आवाज करेगा. इसलिए मशीन हमेशा समतल और मजबूत जगह पर रखनी चाहिए.

ट्रांसपोर्ट बोल्ट हटाना न भूलें

नई वॉशिंग मशीन (Washing Machine) में पीछे की तरफ कुछ ट्रांसपोर्ट बोल्ट लगे होते हैं, जो मशीन को सेफ रखने के लिए डाले जाते हैं. अगर इन्हें हटाया नहीं गया तो मशीन कपड़े धोते समय खासकर स्पिन मोड में जोर से हिलने लगेगी. इसलिए सबसे पहले यूजर मैनुअल देखकर ये बोल्ट निकाल दें.

रबर मैट का यूज करें 

अगर वॉशिंग मशीन (Washing Machine) जमीन पर खिसकती है तो उसकी आवाज और झटके ज्यादा लगने लगते हैं. ऐसे में मशीन के नीचे एंटी-वाइब्रेशन वाला रबर मैट बिछा दें. इससे मशीन एकदम टाइट खड़ी रहेगी और हिलना-डुलना बंद हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय डाल दें किचन में रखी ये चमकने वाली चीज, आसानी से निकल जाएंगे जिद्दी दाग

यह भी पढ़ें: बरसात में वॉशिंग मशीन चलाते समय न करें ये गलतियां, ऐसे फुंक जाएगी मोटर कि कबाड़ी वाला मुफ्त में भी नहीं लेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >