फ्रीजर में जमे बर्फ के पहाड़ से हैं परेशान? तो ये 5 स्मार्ट सॉल्यूशन आएंगे काम

How to Defrost a Refrigerator: फ्रिज की जरूरत हर मौसम में पड़ती ही है. कभी खाना रखने के लिए तो कभी ठंडे पानी के लिए. फ्रिज के रहने से राहत तो मिलती है. लेकिन यही राहत तब मुसीबत बन जाती है, जब फ्रीजर में बर्फ की मोटी परत जमने लग जाए. ये मोटी परत न सिर्फ कूलिंग पर असर करती है बल्कि फ्रिज के लाइफ को भी कम कर देती है. ऐसे में आज हम आपको इस मुसीबत से छुटकारा पाने का तरीका बताने वाले हैं, जो न सिर्फ बर्फ को हटा देंगे बल्कि वापस इसको जमने से भी रोकेंगे.

How to Defrost a Refrigerator: गर्मी हो या बरसात फ्रिज की जरूरत तो हर मौसम में पड़ती है. ठंडे पानी के अलावा फ्रिज का इस्तेमाल खाने को खराब होने से बचाने, फल-सब्जी को ताजा रखने के लिए किया जाता है. लेकिन फ्रिज का इस्तेमाल सही तरीके से न किया जाए तो समस्या भी आती है. सबसे बड़ी परेशानी तो तब होती है जब फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ जम जाता है. फ्रीजर में बर्फ की इतनी परत जम जाती है कि न तो उसमें कुछ समान रखने की जगह बचती है और न ही कूलिंग ठीक से काम करती है. ऐसे में बिजली की खपत तो ज्यादा बढ़ती ही है लेकिन फ्रिज की उम्र भी कम होने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर फ्रीजर से बर्फ की मोटी परत को सावधानी से हटाया जाए. आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आप अपने फ्रीजर के बर्फ को आसानी से पिघला सकते हैं.

15 साल पुराना फ्रिज कैसे बनाएं नया जैसा? टेक्नीशियन के बताए ये 7 सीक्रेट्स आएंगे काम

बर्फ पिघलाने के लिए करें ये काम

  • फ्रीजर से बर्फ पिघलाने के लिए फ्रिज को बंद कर दें. फ्रिज ऑफ रहेगा तो कूलिंग न होने के कारण बर्फ खुद से पिघलना शुरू कर देगा.
  • अगर आप बर्फ जल्दी हटाना चाहते हैं, तो फिर किसी बर्तन में गर्म पानी कर उसे फ्रीजर में रख दें. गर्म पानी से निकलते भाप बर्फ को जल्दी पिघला देंगे.
  • फ्रीजर में जमें बर्फ पर गर्म पानी और विनेगर का स्प्रे करने से भी बर्फ जल्दी पिघलती है.
  • आप चाहे तो हेयर ड्रायर से बर्फ पर हल्के-हल्के गर्म हवा दे सकते हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय सतर्क रहे. ड्रायर को फ्रीजर की दीवारों से दूर रखें.
  • इसके अलावा आप बर्फ पर एक चुटकी नमक भी छिड़क सकते हैं. नमक तेजी से बर्फ पिघलाने में मदद करेगा.

इन बातों का रखें ख्याल

  • अगर हम कुछ बातों का ध्यान रखें तो फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ नहीं बनेगा और उसे हटाने में आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. जैसे कि:
  • रेगुलर फ्रिज के डिफ्रॉस्ट ड्रेन को साफ करें. फ्रिज से बेकार पानी को बाहर निकालने वाले पाइप को डिफ्रॉस्ट ड्रेन कहा जाता है. अगर इसमें गंदगी जम जाए तो फ्रीजर में बर्फ जमने लगती है. इसलिए इसे हमेशा साफ करते रहे.
  • बार-बार फ्रिज खोलने से बाहर की गर्म हवा अंदर जाती है और नमी पैदा करती है. ऐसे में बार-बार फ्रिज खोलने से बचें.
  • फ्रीजर का टेम्परेचर 18 डिग्री पर सेट कर रखें. अगर टेंपरेचर ज्यादा पर सेट है, तो इसे कम कर दें.

वॉशिंग मशीन का यह छोटा सा हैक, मॉनसून में बचा देगा आपके हजारों रुपये

देश की आधी जनता को नहीं पता बरसात में किस मोड पर चलाएं AC, जान गए तो मौज में काटेंगे मॉनसून

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >