Email गलत चला गया? टेंशन न लें, जानिए उसे सुधारने का तरीका

How To Correct Sent Email: फर्ज कीजिए कि आपने किसी को ई-मेल पर कोई ऐसी बात लिखकर भेज दी, जो भेजनी नहीं चाहिए थी. अब तो फजीहत पक्की. लेकिन जरा ठहरिए. हम आपको बताते हैं एक ऐसा तरीका, जिससे आप सेंड किये हुए ई-मेल में से भी गलती सुधार पाएंगे.

How To Correct Sent Email: ई-मेल यानी इलेक्ट्रॉनिक मेल. ई-मेल यानी इंटरनेट के जरिये लंबी से लंबी चिट्ठी और डॉक्यूमेंट एक जगह से दूसरी जगह भेजने का तरीका. ई-मेल की बात होती है तो सबसे पहले जीमेल का नाम आता है. 180 करोड़ से अधिक यूजरबेस के साथ यह दुनिया के सबसे बड़ी ई-मेल सर्विस है. जीमेल गूगल की एक सर्विस है, जो यूजर्स को ई-मेल भेजने की सुविधा प्रदान करती है. जीमेल का ऐप ज्यादातर स्मार्टफोन्स में पहले से ही इंस्टॉल्ड होकर आता है. जीमेल से आप किसी भी व्यक्ति को ई-मेल भेज सकते हैं. यह डॉक्यूमेंट या फाइल भी अटैच कर शेयर करने की सुविधा अपने यूजर्स को देता है.

Gmail का Undo Send फीचर क्या है?

Gmail अपने यूजर्स को एक खास सुविधा देता है. अगर यूजर को ई-मेल भेज रहा है और उसमें कोई गलती हो जाए या कोई जरूरी डॉक्यूमेंट अटैच करना भूल जाए, तो इस स्थिति से निबटने के लिए जीमेल में एक खास फीचर मिलता है. इसका नाम अन-डू सेंड (Undo Send) फीचर है. यह एक बड़े काम का फीचर है. हम आपको बताएंगे कि यह फीचर क्या है और इसके काम करने का तरीका क्या है.

Undo Send फीचर कैसे काम करता है?

अन-डू सेंड फीचर के साथ जीमेल अपने यूजर्स को गलत या अधूरे ई-मेल भेजने के बाद उसे कैंसिल करने की सुविधा प्रदान करता है. ध्यान रहे कि यह फीचर ई-मेल भेजने के तुरंत बाद कुछ ही समय के लिए एक्टिव होता है. इस अवधि में आप अन-डू (Undo) बटन पर क्लिक कर भेजे गए ई-मेल को उसके डेस्टिनेशन पर पहुंचने से रोक सकते हैं. इसके बाद आप उस ई-मेल में जरूरी सुधार कर उसे दोबारा भेज सकते हैं.

Gmail का Undo Send फीचर कैसे यूज करें?

जीमेल का अन-डू सेंड फीचर बड़े काम का फीचर है. इसके माध्यम से यूजर अपनी गलती सुधार सकता है और महत्वपूर्ण जानकारी को गलत जगह जाने से भी बचाता है. आप भी अगर ई-मेल का अक्सर इस्तेमाल करते हैं, तो यह फीचर आपके लिए काम का है. इसे इस्तेमाल करने के लिए नीचे दिये गए स्टेप्स फॉलो करें-

Email सेंड करें – किसी ई-मेल को ड्राफ्ट करें और भेजें
Undo Send बटन देखें – ई-मेल भेजने के तुरंत बाद आपके जीमेल इंटरफेस में स्क्रीन पर नीचे Undo Send दिखाई देगा
Undo Send बटन पर क्लिक करें – सेंड किये हुए ई-मेल को अगर कैंसिल करना चाहते हैं, तो Undo Send बटन पर क्लिक करेंEmail अन-सेंड हो गया- Undo Send बटन क्लिक करने पर आपका भेजा गया ई-मेल अन-सेंड हो जाएगा और यह ई-मेल रिसीवर तक नहीं पहुंचेगा.

Slow Internet On WiFi: क्या आपका वाई-फाई इंटरनेट बहुत स्लो चल रहा है? क्या है वजह और कैसे करें इसे ठीक?

How to Find Aadhaar Number Online: भूल गए हैं अपना आधार नंबर तो टेंशन न लें, फोन से ऐसे लगा लें पता

Deleted WhatsApp Message: आपके फोन में ही है व्हाट्सऐप के डिलीटेड मैसेज देखने का जुगाड़

Gmail Tips: जीमेल से ऐसे हटाएं बेकार के मैसेज, बचाएं स्टोरेज का पैसा

बिना फोन नंबर के चलाएं WhatsApp, तरीका है बड़ा आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >