WhatsApp पर अब बुक करें बस टिकट, तरीका है बड़ा आसान

WhatsApp ने नयी सर्विस रोलआउट की है. मैसेजिंग ऐप के माध्यम से अब आप डीटीसी बस की टिकट खरीद सकते है. व्हाट्सऐप की इस सर्विस के बारे में आइए जानते हैं-

WhatsApp पर एक नया फीचर आया है. इसकी मदद से आप आसानी से बस टिकट खरीद सकते हैं. व्हाट्सऐप के इस ताजा अपडेट के बाद यूजर्स को सिर्फ ऐप ओपेन करना होगा. व्हाट्सऐप का यह नया फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो बस में अक्सर सफर करते हैं.

बस में सफर करनेवालों को टिकट लेने के लिए आम तौर पर अपनी सीट से उठकर कंडक्टर के पास जाना पड़ता है. व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को नये फीचर से सहूलियत दी है और उन्हें बस का टिकट लेने के लिए जहमत नहीं उठानी पड़ेगी.

WhatsApp का यह लेटेस्ट अपडेट अपने फोन पर लेने के बाद आपको सिर्फ ऐप ओपन करना होगा. उसके बाद एक नंबर पर या फिर क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा. हिंदी और इंग्लिश में मिलनेवाली इस सर्विस की मदद से आप डीटीसी बस टिकट अपने लिए आसानी से खरीद सकते हैं.

Whatsapp Update: स्टेटस अपडेट का नया लुक है बेहद कूल, कॉलिंग टैब भी होने वाला है मजेदार

WhatsApp से कैसे बुक करें टिकट?

व्हाट्सऐप की मदद से DTC बस टिकट खरीदने या बुक करने के लिए आपको सबसे पहले +91 8744073223 नंबर पर Hi लिखकर भेजना है. इसमें ऊपर डीटीसी का लोगो और उसका नाम लिखा दिखेगा.

अब आपको अपनी भाषा चुन लेनी है. भाषा चुनने के बाद आपके सामने तीन ऑप्शंस आयेंगे- Book Ticket, Download Ticket और Last Transaction .
टिकट खरीदने के लिए बुक टिकट का ऑप्शन चुनना है और वहां अपनी डेस्टिनेशन की जानकारी देनी है.

इसके बाद टिकट बुकिंग का प्रोसेस आगे बढ़ाएं और पेमेंट कर अपनी टिकट बुक कर लें.

WhatsApp पर अब बुक करें बस टिकट, अपनाएं ये आसान तरीका

WhatsApp पर खरीदें दिल्ली मेट्रो का टिकट भी

मेटा प्लैटफॉर्म्स वाला व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए इससे पहले दिल्ली मेट्रो में टिकट बुकिंग की सर्विस भी प्रस्तुत कर चुका है. इसमें क्यूआर कोड या नंबर पर मैसेज कर, प्रॉसेस फॉलो करने और पेमेंट करने के बाद मेट्रो टिकट खरीदा जा सकता है.

WhatsApp UI Change: एक हाथ से चलाएं व्हाट्सऐप, बदल गया ऐप का यूजर इंटरफेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >