Google Maps बचाएगा Traffic Challan से, ऐसे करें इस्तेमाल

Google Maps की मदद से कई लोगों ने नयी लोकेशन तक पहुंचने का रास्ता पता किया होगा या ट्रैफिक जाम से खुद को बचाया होगा. हम आपको एक खास फीचर के बारे में बताते हैं-

Google Maps Saves Traffic Challan: हमारे देश में लाखों लोग अपनी गाड़ी चलाकर ऑफिस या काम करने की जगह पर जाते हैं. इसी क्रम में कई बार ट्रैफिक जाम भी मिल जाता है, तो कई जगह पुलिस चेकिंग में चालान कटने का भी डर होता है. गूगल मैप्स में कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जो आपको इन व्यवधानों से बचा सकते हैं.

गूगल मैप्स का इस्तेमाल फायदेमंद

ट्रैफिक का नियम पालन करना हर किसी के लिए जरूरी होता है और यह सड़क पर चलनेवाले हम लोगों की ही सुरक्षा के लिए होता है. ऐसे में अगर आप सड़क पर गाड़ी चलाने के दौरान अपना समय बताना चाहते हैं, तो गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर आप अनावश्यक परेशानी से बच सकते हैं. दरअसल, गूगल मैप्स में कुछ ऐसे फीचर हैं, जो आपको ट्रैफिक जाम या ट्रैफिक चालान से बचा सकते हैं.

ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक चालान से बचाएगा गूगल मैप्स

ट्रैफिक चालान और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए गूगल के पास तगड़ा जुगाड़ है. कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप अपनी गाड़ी को ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक चालान से अपनी गाड़ी को बड़े ही आराम से बचा सकते हैं. यह काफी मददगार फीचर साबित होनेवाला है क्योंकि आप गूगल मैप का इस्तेमाल ट्रैफिक जाम और ट्रैफिक चालान से बच कर आसानी से अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं.

गूगल मैप्स के ये फीचर्स आयेंगे काम

ट्रैफिक अलर्ट : यह फीचर यूजर को सड़क पर होनेवाली भीड़-भाड़ और दूसरी बाधाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है. यह फीचर यूजर को ट्रैफिक जाम में फंसने से बचाने में मददगार साबित हो सकता है.

स्पीड कैमरा अलर्ट : यूजर को यह फीचर उन स्पीड कैमरों की जानकारी प्रदान करता है, जो रास्ते में आ रहे हैं. यह फीचर यूजर को स्पीड कैमरों से बचने में मदद कर सकता है.

स्पीड लिमिट वॉर्निंग : यह फीचर यूजर की स्पीड को ट्रैक करता है और अगर स्पीड लिमिट से अधिक तेजी से ड्राइव कर रहे हो, तो चेतावनी भी देता है. यह फीचर चालान कटने से बचाने में मदद कर सकता है.

गूगल मैप्स के इन फीचर्स को एक्टिवेट करने के लिए गूगल मैप्स ऐप में सेटिंग्स में जाना होगा. उसके बाद नेविगेशन टैब पर जाना होगा और ड्राइविंग ऑप्शन विकल्प को सेलेक्ट करना होगा. इन फीचर्स को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को टॉगल स्विच ऑन करना होगा.

सेफ ड्राइविंग के लिए जरूरी टिप्स

गूगल मैप्स के फीचर्स का उपयोग कर चालान कटने से बचा जा सकता है और सुरक्षित ड्राइविंग कर सकते हैं. साथ ही साथ, नीचे बताये गए कुछ टिप्स को फॉलो करना सुरक्षित ड्राइविंग के लिए फायदेमंद है-

ट्रैफिक नियमों का हमेशा पालन करें

स्पीड लिमिट का पालन कर ही हमेशा गाड़ी चलाएं

वाहन की कंडीशन अच्छी रखें, उसका अच्छा रखरखाव सुनिश्चित करें

वाहन में हमेशा अपने ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और दूसरे आवश्यक दस्तावेज साथ रखें

सड़क पर वाहन सावधानी से चलाएं और रास्ते पर आने-जानेवाली अन्य वाहनों-लोगों-जानवरों के प्रति सजग रहें.

Tech Tips: बरसात के मौसम में गूगल मैप्स के साथ कर रहे हैं यात्रा, तो ऐसे रहें सुरक्षित

WhatsApp Live Location को कीजिए बाय-बाय, आ गया Google Plus Codes का जमाना

Apple Maps on Web: ऐपल मैप्स वेब ब्राउजर पर उपलब्ध, गूगल मैप्स के लिए बढ़ी चुनौती

Offline Google Maps: हो जाएं टेंशन फ्री, अब गूगल मैप्स के लिए इंटरनेट जरूरी नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >