सेल में Smart TV लेने जा रहे हैं? पहले जान लीजिए कितनी RAM और स्टोरेज वाला टीवी रहेगा बेस्ट

Smart TV: बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स पर सेल शुरू है. सेल में सस्ता सामान देख लोग बिना कुछ जाने समझे उसे खरीद लेते हैं. ऐसे में अगर भी नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सिर्फ ऑफर्स और डिस्काउंट देखकर न खरीदें. सबसे पहले कितने RAM और स्टोरेज की आपको जरूरत है उसके हिसाब से ही खरीदें.

Smart TV: त्यौहारों का सीजन चल रहा है और कई बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स पर सेल शुरू है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो इस सेल में सस्ता स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर कर रहे हैं तो सिर्फ डील्स और डिस्काउंट के चक्कर में आकर न खरीदें. सेल में मिल रहा सस्ता स्मार्ट टीवी सिर्फ दाम देखकर नहीं बल्कि उसके फीचर्स और अपनी जरूरत के हिसाब से लेनी चाहिए.

कई बार डिस्काउंट देख कर हम इतने अंधे हो जाते हैं कि RAM और स्टोरेज जैसी बेसिक चीजें भी नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका नतीजा यह होता है कि टीवी ज्यादा ऐप्स का लोड झेल नहीं पाता और बार-बार फसने लगता है यानी हैंग होने लगता है. इस लिए नया स्मार्ट टीवी खरीदते समय आपको यह पता होना चाहिए कि एक स्‍मार्ट टीवी के लिए रैम और स्‍टोरेज कितनी बेस्‍ट रहेगा. आइए आज आपको इसी के बारे में बताते हैं.

कितनी RAM वाले टीवी रहेंगे बेस्ट 

भारतीय बाजारों में आने वाले स्मार्ट टीवी आमतौर पर 1GB और 2GB रैम वाले ऑप्शन में आते हैं. 32 और 43 इंच वाले टीवी में 1GB रैम वाले मॉडल ज्यादा होते हैं. ये टीवी नॉर्मल यूज के लिए बढ़िया होते हैं. जैसे मान लीजिए आपको बस कुछ ही ऐप्स को यूज करना है तो आपके लिए 1GB रैम वाले टीवी सही होंगे.  

लेकिन अगर आप टीवी में कई ऐप्स इंस्टॉल करना चाहते हैं या इसे हैवी यूज करना चाहते हैं, तो 1GB रैम काफी नहीं होगा. ऐसे में टीवी बीच में खुद रीस्टार्ट हो सकता है या ऑन होने पर कंटेंट लोड होने में ज्यादा समय ले सकता है. इस वजह से आजकल के समय में 2GB रैम वाला स्मार्ट टीवी बेहतर माने जाते हैं क्योंकि इससे टीवी की परफॉर्मेंस तेज और स्मूद रहती है.

कितना स्‍टोरेज वाला Smart TV रहेगा सही?

जाहिर सी बात है आपको हर कंटेंट एक जगह पर नहीं मिल सकते इसलिए कई लोग ढेर सारे ऐप्स जैसे प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, सोनी लिव, जी5 और भी बहुत सारे इंस्टॉल कर लेते हैं. ऐसे में स्मार्ट टीवी (Smart TV) में स्टोरेज बहुत मायने रखता है. किसी भी टीवी के लिए कम से कम 8GB स्टोरेज होना बढ़िया माना जाता है. लेकिन ध्यान रखें कि 4GB से कम स्टोरेज वाला टीवी बिल्कुल भी न लें. क्यूंकि कम स्टोरेज होने की वजह से जरूरी ऐप्स सही से नहीं चलेंगे.

मॉडल ईयर को न करें नजरअंदाज 

स्मार्ट टीवी खरीदते समय सिर्फ RAM और स्टोरेज पर ध्यान देना काफी नहीं है. उसका मॉडल ईयर देखना भी उतना ही जरूरी है. जितना नया मॉडल होगा, उतना ही बेहतर प्रोसेसर और स्मूद परफॉर्मेंस आपको मिलेगा. मान लीजिए अगर टीवी (Smart TV) तीन साल से पुराना मॉडल है, तो चाहे ऑफर में सस्ता मिल भी जाए, उसे लेना फायदे का सौदा नहीं होगा, क्योंकि वो लंबे समय तक अच्छा एक्सपीरियंस नहीं देने वाला.

यह भी पढ़ें: Smart TV खरीदने जा रहे हैं? उससे पहले LED और QLED में फर्क जान लीजिए, जानें कौन-सा रहेगा बेस्ट

यह भी पढ़ें: Smart TV को पहले रिमोट से बंद करना चाहिए या सीधे मेन स्विच से? जानिए आखिर क्या है सही तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >