How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: फ्लिपकार्ट और अमेजन कैसे बेच लेते हैं बाजार से सस्ता सामान? यहां है फॉर्मूला

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: हम आपको बताते हैं कि फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स अपने प्लैटफॉर्म्स पर सस्ता सामान कैसे बेच लेते हैं?

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: क्या कभी आपने सोचा है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स अपने प्लैटफॉर्म्स पर सस्ता सामान कैसे बेच लेती हैं? जबकि वही सामान हमें बाजार में 10 से 20 प्रतिशत या कभी – कभी तो उससे भी महंगा मिलता है. दरअसल, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को सस्ता सामान उपलब्ध कराने के लिए कई रणनीतियां अपनाती हैं. हम आपको बताते हैं कि फेस्टिव सेल में ई-कॉमर्स पर भारी डिस्काउंट कैसे मिल जाता है? और कौन से हैं वो फॉर्मूले, जिन पर काम करते हुए ई-कॉमर्स कंपनियां बाजार की दुकान से सस्ता स्सामान बेच लेती हैं-

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: बड़े पैमाने पर खरीदारी

सप्लाई चेन प्रबंधन : ई-कॉमर्स कंपनियां अपनी सप्लाई चेन को बेहतर बनाकर बड़े पैमाने पर सामान खरीदती हैं, जिससे उन्हें थोक में डिस्काउंट मिल जाता है.
प्रतिस्पर्धी कीमतें : एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा के कारण, ये कंपनियां अपने प्रॉडक्ट्स की कीमतें कम रखती हैं.

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: सीजन में बड़ी छूट और ऑफर्स

सीजनल सेल : ई-कॉमर्स कंपनियां दिवाली, होली, न्यू ईयर आदि विशेष त्योहारों और मौकों पर बड़े सेल इवेंट आयोजित करती हैं.डिस्काउंट कूपन : ग्राहकों को अतिरिक्त छूट पाने के लिए ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स कूपन और प्रोमो कोड ऑफर करते हैं.

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: प्राइस वार से ग्राहकों को फायदा

प्रतिस्पर्धा : अमेजन और फ्लिपकार्ट देश के टॉप दो ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म्स हैं. एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा में उन्हें अपने प्रॉडक्ट्स की कीमतें कम रखनी पड़ती हैं.

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन की मजबूती

इफेक्टिव लॉजिस्टिक्स : बेहतर सप्लाई चेन प्रबंधन और लॉजिस्टिक नेटवर्क की मदद से कंपनियां प्रॉडक्ट्स को सस्ती दरों पर ग्राहकों तक पहुंचाती हैं.

फुलफिलमेंट सेंटर : ये कंपनियां अपने फुलफिलमेंट सेंटर में स्टॉक रखती हैं, जिससे समय और लागत की अच्छी-खासी बचत हो जाती है.

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: विपणन और विज्ञापन पर काम

डिजिटल मार्केटिंग : फ्लिपकार्ट और अमेजन सोशल मीडिया, ई-मेल मार्केटिंग और अन्य डिजिटल प्लैटफाॅर्म्स पर अपने ऑफर्स को प्रोमोट करते हैं.
अफिलिएट मार्केटिंग : अन्य वेबसाइटों और ब्लॉग्स के माध्यम से प्रॉडक्ट्स का प्रचार कर ई-कॉमर्स कंपनियां अधिक ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं.

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: कस्टमर लॉयल्टी प्रोग्राम्स की भी बड़ी भूमिका

मेंबरशिप प्रोग्राम्स : अमेजन प्राइम और फ्लिपकार्ट प्लस जैसे मेंबरशिप प्रोग्राम्स ग्राहकों को विशेष छूट और ऑफर्स का लाभ उठाने का मौका देते हैं.

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: यूजर रिव्यू और रेटिंग्स

पॉजिटिव रिव्यू : ग्राहक रिव्यू और रेटिंग्स के माध्यम से उत्पाद की गुणवत्ता को बढ़ावा देते हैं, जिससे ग्राहक अधिक आकर्षित होते हैं.

How Do Flipkart Amazon Sale Cheapest Products: फाइनेंसिंग ऑप्शंस

EMI और नो-कॉस्ट EMI : ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा दी जाने वाली EMI सुविधाएं ग्राहकों को महंगे प्रॉडक्ट्स भी सस्ते में खरीदने का अवसर देती हैं.

इन सब उपायों से अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स अपने ग्राहकों को सस्ते और गुणवत्ता वाले सामान भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध कराने में सक्षम होते हैं, खासकर फेस्टिव सेल में. इससे ग्राहकों को अच्छे ऑफर्स मिलते हैं और कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी होती है.

Flipkart BBD Sale: 10 हजार रुपये में लैपटॉप खरीदें, ऐसे-वैसे नहीं, ब्रांडेड वाले

Flipkart Sale : आधे से भी कम दाम में मिल रही बड़ी स्क्रीन वाली टीवी, मौका छूट न जाए

Hero Splendor से लेकर Honda Activa तक, सस्ते में मिल रहे स्कूटर और बाइक, Flipkart BBD Sale में बेस्ट डील्स

Apple Diwali Sale: सस्ते मिलेंगे आईफोन्स सहित ऐपल के सभी प्रॉडक्ट्स, इस दिन से शुरू हो रही सेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >