27 हजार रुपये में 90 हजार वाला iPhone 16 कैसे खरीदा? सोशल मीडिया में वायरल हो गया तरीका

iPhone 16 Cheapest Deal: लगभग 90 हजार रुपये कीमत वाला iPhone 16 काेई 27 हजार में कैसे खरीद सकता है भला? सोशल मीडिया में एक शख्स ने बताया है कि उसने इतनी जबरदस्त डील कैसे क्रैक की.

iPhone 16 for 27000: एक शख्स ने 27 हजार रुपये में iPhone 16 खरीदकर सोशल मीडिया को हिला डाला है. आईफोन 16 खरीदने के लिए तो कई लोग इच्छुक हैं, लेकिन यह अफॉर्डेबल ऑप्शन सबके लिए उपलब्ध नहीं है. Apple iPhone 16 के 256 जीबी मॉडल की कीमत भारत में लगभग 89,900 रुपये है, लेकिन एक व्यक्ति ने इसे मात्र 27 हजार रुपये में खरीदने का तरीका सोशल मीडिया में शेयर किया है. देखते ही देखते यह बात वायरल हो गई है.

27 हजार रुपये में कैसे खरीदा iPhone 16 ?

Reddit पोस्ट में एक शख्स ने बताया है कि उसने 90 हजार रुपये वाले iPhone 16 को खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया. इस शख्स को रिवार्ड के तौर पर कुछ प्वाॅइंट्स दिये गये थे, जिसकी कुल कीमत 62,930 रुपये थी. आईफोन 16 खरीदने के लिए इस शख्स ने कैश के रूप में 27 हजार रुपये दिये और बाकी रिवार्ड प्वाॅइंट का इस्तेमाल किया. ऐसे में उसे लेटेस्ट आईफोन के लिए महज 27 हजार रुपये चुकाने पडे़.

सोशल मीडिया में चकल्लस

27 हजार रुपये में लेटेस्ट आईफोन खरीदने को लेकर पोस्ट जमकर वायरल हो गई है. दरअसल, रेडिट पर जिस यूजर ने यह पोस्ट किया था, उन्होंने बताया कि उन्होंने यह आईफोन एचडीएफसी इन्फिनिया क्रेडिट कार्ड से खरीदा था. उन्होंने कहा कि इस कार्ड पर जमा हुए प्वॉइंट्स की वजह से उन्हें इतना कम पैसा देना पड़ा. क्रेडिट कार्ड से 15 लाख रुपये खर्च करके उन्हें 62,930 रिवार्ड प्वाॅइंट्स अर्जित किये, और इसका इस्तेमाल उसने iPhone 16 खरीदने में किया. इस तरह, उसने नकद के रूप में केवल 27 हजार रुपये देने पड़े. सोशल मीडिया पर लोग इस ट्रिक को लेकर तरह-तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Ratan Tata का दिवाली गिफ्ट, जल्द मिलेगा मेड इन इंडिया iPhone 16

Mukesh Ambani Diwali Gift: 13 हजार रुपये देकर घर लाएं ब्रांड न्यू iPhone 16, यह स्कीम है शानदार

iPhone 16 Discount: 50 हजार से सस्ता यहां मिल रहा लेटेस्ट आईफोन, खरीदने को टूट पड़े लोग

iPhone 16 Sale: 8 मिनट में घर आयेगा आईफोन 16, इन प्लैटफॉर्म्स पर मिल रही सुविधा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >