3999 रुपये में आया भारत का पहला हाइब्रिड फोन, चैटिंग से लेकर वीडियो कॉल तक कर सकेंगे, जानिए इसके फीचर्स

HMD Touch 4G India’s First Hybrid Phone: HMD ने भारत का पहला हाइब्रिड फोन Touch 4G लॉन्च कर दिया है. जिसकी कीमत सिर्फ 3,999 रुपये है. इस फोन में कंपनी ने एक खास ऐप दिया है, जिससे यूजर्स Android या iOS स्मार्टफोन पर 13 भाषाओं में रीयल-टाइम चैटिंग और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं.

HMD Touch 4G India’s First Hybrid Phone: अभी तक आपने हाइब्रिड जानवर देखे होंगे, सड़क पर दौड़ती हाइब्रिड कारें देखीं होगी. लेकिन अब अब आप हाइब्रिड फोन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हां, मार्केट में एक नया हाइब्रिड फोन लॉन्च हुआ है, जिसे भारत का पहला हाइब्रिड फोन कहा जा रहा है. हाइब्रिड फोन यानी कि 4G फीचर-कम-स्मार्टफोन. दरअसल, Human Mobile Devices यानी HMD ने अपना एक नया मॉडल HMD Touch 4G लॉन्च किया है, जो एक हाइब्रिड फोन है. इस फोन में यूजर्स को स्मार्टफोन जैसे कई सारे फीचर्स मिलेंगे. ऐसे में HMD का ये नया फोन उन लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है, जो फीचर फोन की कीमत में स्मार्टफोन का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस नए हाइब्रिड फोन के बारे में.

HMD Touch 4G की क्या है कीमत?

HMD Touch 4G को कंपनी ने 64MB RAM और 128MB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है. इसकी कीमत भारत में 3,999 रुपये रखी गई है. इसकी सेल 9 अक्टूबर से कंपनी के ऑफिशियल साइट पर शुरू हो जाएगी. जल्द ही कंपनी इस मॉडल को सेल के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराने वाली है. कंपनी ने इस मॉडल को Cyan और Dark Blue कलर में लॉन्च किया है.

HMD Touch 4G में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं?

कंपनी ने HMD Touch 4G में 320×240 पिक्सल रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ 3.2 इंच की QVGA स्क्रीन दी है. जिस पर 2.5D कवर ग्लास दिया गया है. मॉडल में 0.3 MP का फ्रंट कैमरा और 2MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. रियर कैमरे के साथ कंपनी ने एक LED Flash भी दिया है. इस मॉडल में 64MB का RAM और 128MB का स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है. स्टोरेज को MicroSD कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. इस मॉडल में Unisoc T127 चिपसेट दिया गया है, जो रियल-टाइम ऑपरेटिंग सिस्टम (RTOS) पर चलता है. साथ ही यह डुअल नैनो सिम को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 1,950mAh की बैटरी दी गई है.

HMD Touch 4G में क्या है खास?

HMD Touch 4G में सबसे खास बात तो यह है कि HMD का ये मॉडल क्लाउड बेस्ड एप्लिकेशन सपोर्ट दिया है. साथ ही इमरजेंसी के लिए SOS ICE key बटन भी दी गई है. यानी कि जरूरत के समय इस बटन को एक बार लंबा प्रेस कर यूजर इसे एक्टिव कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें Express Chat ऐप दिया गया है. जिसके जरिए यूजर्स Android या iOS स्मार्टफोन पर 13 भाषाओं में रीयल-टाइम चैटिंग और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं. इतना ही नहीं, Android सपोर्ट नहीं होने के बाद भी इसमें 4G कनेक्टिविटी, वीडियो कॉल और Wi-Fi Hotspot, 3.5mm हेडफोन जैक, 4G LTE, VoLTE और USB Type-C सपोर्ट जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इतना ही नहीं, ये मॉडल IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि हल्के पानी के कुछ छींटों को फोन आसानी से झेल सकता है.

Hybrid Phone का मतलब क्या है?

Hybrid Phone यानी कि ऐसा फोन जिसमें फीचर फोन और स्मार्टफोन दोनों के स्पेसिफिकेशन एक साथ मिलते हैं.

इस Hybrid फोन की कीमत क्या है?

इस फोन की कीमत है 3999 रुपये है.

इस फोन की क्या खासियत है?

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यह फीचर फोन की सादगी और स्मार्टफोन की सुविधाओं जैसे Video Call, Chat, Internet Access को एक साथ लाता है.

Vivo V60e भारत में लॉन्च, 200MP कैमरे वाले फोन की जानिए कीमत और फीचर्स

Vivo T4, OPPO K13 और Motorola Edge 60 Fusion में 20 हजार की रेंज में कौन है बेस्ट?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >