OnePlus लवर्स हो जाइए तैयार, 16 जनवरी से सस्ते मिलने वाले हैं वनप्लस 15 से लेकर कई सारे मॉडल्स

Amazon Great Republic Day Sale 2026: अगर आप OnePlus स्मार्टफोन्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर अमेजन की रिपब्लिक सेल आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. 16 जनवरी से शुरू हो रहे इस सेल में वनप्लस के लेटेस्ट मॉडल्स से लेकर बजट मॉडल्स पर अच्छा डिस्काउंट मिलने वाला है.

Amazon Great Republic Day Sale 2026: OnePlus लवर्स तैयार हो जाइए सस्ते में वनप्लस स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर 16 जनवरी से शुरू होने वाले Great Republic Day Sale 2026 में वनप्लस के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है. इसके लिए अमेजन ने अपने सेल पेज पर स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स भी रिवील कर दी है, जिससे SBI क्रेडिट डिस्काउंट और EMI ऑफर्स के साथ आप लेटेस्ट OnePlus 15 से लेकर वनप्लस के किसी भी मॉडल को लॉन्च प्राइस से भी सस्ते में खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं सेल में किस मॉडल की कीमत कम हो गई है.

OnePlus 15 और 15R पर खास ऑफर

अमेजन के रिपब्लिक सेल में वनप्लस के लेटेस्ट मॉडल्स OnePlus 15 और OnePlus 15R के दाम भी कम हो गए हैं. 76,999 रुपये में लॉन्च हुआ OnePlus 15 इस सेल में 68,999 रुपये में लिस्टेड है. खास बात यह है कि इसके साथ कंपनी Nord Buds 3 भी फ्री दे रही है.

वहीं, 54,999 रुपये में लॉन्च हुआ OnePlus 15R इस सेल में 44,999 रुपये में लिस्टेड है.

वनपल्स 15 सीरीज डील्स

OnePlus 13, 13s और 13R पर भी डिस्काउंट

72,999 रुपये में लॉन्च हुआ OnePlus 13 अमेजन इस सेल में 57,999 रुपये में लिस्टेड है. यानी कि इस मॉडल पर आप पूरे 15 हजार रुपये तक बचा सकते हैं.

वहीं, 44,999 रुपये में लॉन्च हुआ OnePlus 13R इस सेल में 37,999 रुपये में लिस्टेड है, जिससे आप 7000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

इसके अलावा, 13 सीरीज में शामिल OnePlus 13s अपने लॉन्च प्राइस 57,999 की जगह 49,999 रुपये में लिस्टेड है, जिससे आप 8000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

वनपल्स 13 सीरीज डील्स

OnePlus Nord मॉडल्स के भी कम हुए दाम

अमेजन सेल में OnePlus Nord 5 पर 4000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ ये मॉडल सेल में 30,999 रुपये में लिस्टेड है.

वहीं, OnePlus Nord CE5 पर 6000 रुपये तक की छूट मिल रही है. ऐसे में आप 28,999 रुपये में लॉन्च हुए इस मॉडल को 22,999 रुपये में खरीद सकेंगे.

वनपल्स नॉर्ड डील्स

यह भी पढ़ें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: सेल शुरू होने से पहले डील्स आई सामने, स्मार्टफोन और होम अप्लायंसेज पर बंपर डिस्काउंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >