आधा भारत नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है

आधे से ज्यादा भारतीय इस बात का जवाब नहीं जानते कि Cooler में पानी डालने के बाद आखिर पानी गायब कहां हो जाता है. वहीं, AC में तो हम पानी डालते भी नहीं फिर उसमें से इतना बाल्टी भर-भर कर पानी आता कहां से है?

गर्मी में हम Cooler और एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल करते हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर में हम पानी डालते हैं ताकि कूलर से ठंडी हवा आ सके. वहीं, AC चलाने पर AC से ठंडी हवा तो आती है पर साथ-साथ पानी भी निकलता है. आलम ये हो जाता है कि फिर हमें एसी के पानी के लिए एक बाल्टी लगानी पड़ती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हम जो बाल्टी भर-भर कर कूलर में पानी डालते हैं, वो पानी आखिर कूलर से जाता कहां है? वहीं, AC में हम पानी डालते भी नहीं फिर भी AC से इतना पानी आता कहां से है? आखिर इसके पीछे कौन सी टेक्निक है. इस सवाल का जवाब तो आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते. लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके दिमाग में सवाल आता जरूर होगा. अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल आता है और आप इस इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा जरूर पढ़िएगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ AC ही नहीं कूलर को भी चाहिए होती है सर्विसिंग, ऐसे रखेंगे ख्याल, तो सालों साल मिलेगी ठंडी हवा

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद

क्या है कूलर के पानी का खेल

हम गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर में टाइम टू टाइम पानी डालते हैं. ऐसे में ये सवाल आना तो लाज्मी है कि आखिर ये पानी जाता कहां है? इस सवाल का जवाब बताने से पहले हम आपको कूलर कैसे काम करता है पहले उसकी जानकारी देते हैं. दरअसल, कूलर वाष्पीकरण तकनीक पर काम करता है. जब हम कूलर में पानी डालते हैं तो कूलर में लगा पंप पानी को खींच कर कूलिंग पैड (घास,हनीपैड) पर डालता है. जिसके बाद जैसे ही हम कूलर चलाते हैं तो कूलर हमारे कमरे की गर्म हवा को खींचता है. जिससे कूलिंग पैड का पानी वाष्प बनकर उड़ जाता है और हवा को ठंडा कर देता है. इसके बाद कूलर के पंखे से ठंडी हवा बाहर आती है.

अब आपको बताते हैं कि पानी आखिर जाता कहां है. जैसा कि आपको हमने बताया कि कूलर वाष्पीकरण तकनीक पर काम करता है और ठंडी हवा देता है. तो इसी वाष्पीकरण प्रक्रिया में कूलर में जो हम पानी डालते हैं वह गायब हो जाता है. कूलर में पानी डालने के बाद वह गैस बनकर उड़ जाता है और कूलर का पानी खत्म हो जाता है. कूलर में मौजूद पानी की नमी हवा को ठंडा करने में मदद करती है और इसके अलावा कूलर में बचा कुछ पानी हवा के साथ छींटों के रूप में बाहर आ जाता है.

एसी से कैसे आता है पानी

कूलर का पानी कहां जाता है ये तो आपने जान लिया. अब आपको बताते हैं कि आखिर AC में पानी कहां से आता है. दरअसल, रेफ्रिजेशन के जरिए एसी पानी को ठंडा करता है. जब बाहर की हवा को एसी ठंडा करता है तो इससे नमी को भी बाहर निकालता है. यह पूरी प्रक्रिया संघनन कहलाती है. यानी कि किसी भी गैस में से लिक्विड को निकालना. ऐसे में जब एसी को हम ऑन करते हैं तो वह कमरे को ठंडा करता है और उससे निकलने वाली हवा जब एसी में कॉइल के कॉन्टेक्ट में आती है तो उससे नमी निकल जाती है और पानी की बूंदों के रूप में जमा हो जाती है.

आसान भाषा में कहें तो एसी को जब हम ऑन करते हैं तो यह कमरे की गर्म हवा को पहले खींचता है. जब यह गर्म हवा कूलिंग कॉइल के कॉन्टेक्ट में आती है तो यह नमी खो देती है और कॉइल की सतह पर पानी की बूंदों के रूप में संघनित होती है और फिर पाइप के जरिए बाहर आ जाती है.

यह भी पढ़ें: Cooler Hacks : कूलर से भी आएगी एसी जैसी ठंडी हवा, बस कर लें ये उपाय, फिर कमरा हो जाएगा कूल-कूल

यह भी पढ़ें: 99% भारतीय नहीं जानते क्यों लगती है AC में आग? जान जाएंगे तो नहीं करेंगे दोबारा ये गलती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >