Android 16 का बीटा वर्जन हुआ रिलीज, नए फीचर्स के साथ जानिए किन फोन्स को मिलेगा अपडेट

Android 16 Beta: गूगल ने पिक्सेल स्मार्टफोन्स के लिए Android 16 QPR1 Beta 1 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है. इस ताज़ा अपडेट के साथ यूजर्स को डिजाइन में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे, जिन्हें गूगल ने ‘Material 3 Expressive’ सिस्टम का हिस्सा बताया है.

Android 16 Beta: गूगल ने हाल ही में आयोजित अपनी वार्षिक डिवेलपर कॉन्फ्रेंस I/O 2025 में एंड्रॉयड 16 प्रीव्यू को पेश किया है. कंपनी ने आगामी फीचर्स और प्रमुख बदलावों की जानकारी साझा की है. बताया गया है कि एंड्रॉयड 16 का स्टेबल अपडेट जून से रोलआउट होना शुरू होगा, लेकिन इससे पहले ही गूगल ने Pixel डिवाइसेज के लिए Android 16 QPR1 Beta 1 रिलीज कर दिया है. इस लेटेस्ट बीटा अपडेट में Material 3 Expressive डिजाइन लाया गया है, जिसके तहत नोटिफिकेशन पैनल, क्विक सेटिंग्स, लॉकस्क्रीन, लॉन्चर और अन्य विज़ुअल एलिमेंट्स को रिफ्रेश किया गया है. आइए जानते हैं एंड्रॉयड 16 की लॉन्च टाइमलाइन, संभावित फीचर्स और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां.

कब तक आएगा Android 16?

बीटा वर्जन रोलआउट हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Android 16 का स्टेबल वर्जन अपडेट जून महीने में ही सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: अब गूगल का स्मार्ट चश्मा देगा हर सवालों के जवाब, अंग्रेजी हो या फारसी चुटकियों में कर देगा ट्रांस्लेट

इन डिवाइस को मिलेगा अपडेट 

  • Pixel 6, 6a, 6 Pro
  • Pixel 7, 7a, 7 Pro
  • Pixel 8, 8a, 8 Pro
  • Pixel Tablet
  • Pixel Fold
  • Pixel 9, 9a, 9 Pro XL, 9 Pro और 9 Pro Fold

ऐसे करें इंस्टॉल 

एंड्रॉयड 16 QPR1 बीटा अब पिक्सल यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इस बीटा वर्जन को इंस्टॉल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम से जुड़ना होगा. इसके लिए google.com/android/beta पर जाकर उस गूगल अकाउंट से साइन इन करें जो आपके पिक्सल डिवाइस से लिंक है, और ‘Opt-in’ विकल्प चुनें. एक बार जब आप प्रोग्राम में शामिल हो जाते हैं, तो आपके डिवाइस पर नया अपडेट नोटिफिकेशन आ जाएगा.

Android 16 के फीचर्स 

इस अपडेट में ‘Material 3 Expressive’ डिजाइन को और अधिक पर्सनलाइज किया गया है, जिसमें कई एनिमेशन्स, थीम्स, कस्टमाइजेबल क्विक सेटिंग्स और नया ‘Live Updates’ फीचर शामिल हैं.

एंड्रॉयड 16 में नोटिफिकेशन शेड में सॉफ्ट बैकग्राउंड ब्लर जैसे विज़ुअल बदलाव भी देखने को मिलेंगे. इसके अलावा, इंटरफेस को और बेहतर बनाने के लिए कंपोनेंट्स को अधिक रेस्पॉन्सिव और टाइपोग्राफी को ज्यादा उभार देने पर जोर दिया गया है.

इस अपडेट के साथ कई एडवांस्ड सुरक्षा सुविधाएं भी आ रही हैं, जिनमें स्कैम डिटेक्शन, इन-कॉल प्रोटेक्शन, थेफ्ट डिटेक्शन लॉक, रिमोट लॉक और अन्य कई सुरक्षा उपाय शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: पहले से और मजबूत हो गई एंड्रॉयड फोन की सिक्योरिटी, Google Advanced Protection हुआ लॉन्च

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >