Google Pixel: 7 वजहों ने गूगल के स्मार्टफोन्स का किया बेड़ा गर्क, अच्छे फीचर्स के बावजूद क्यों नहीं बिकते?

Google Pixel स्मार्टफोन को टेक समीक्षकों से तारीफें मिलीं, लेकिन बिक्री में ये पीछे क्यों हैं? जानिए 7 बड़ी वजहें- सीमित उपलब्धता, कमजोर मार्केटिंग, हार्डवेयर की कमी और ज़बरदस्त प्रतिस्पर्धा

Google Pixel: दमदार शुरुआत, लेकिन फीकी पकड़

Google Pixel स्मार्टफोन को टेक समीक्षकों से खूब तारीफें मिली हैं, खासकर कैमरा और सॉफ्टवेयर के मामले में. लेकिन जब बात आती है बिक्री की, तो Pixel अब तक iPhone या Samsung Galaxy जैसी सफलता नहीं पा सका है. आखिर क्यों? आइए जानते हैं उन वजहों को जो Pixel को बाज़ार में पीछे रखती हैं.

सीमित उपलब्धता और डिस्ट्रीब्यूशन

Google Pixel दुनिया के कुछ ही चुनिंदा देशों में उपलब्ध है- जैसे अमेरिका, यूके, जापान, ऑस्ट्रेलिया और हाल ही में भारत. भारत जैसे देश में जहां ज़्यादातर स्मार्टफोन बिक्री ऑफलाइन होती है, Pixel की मौजूदगी बेहद कम है. इससे आम ग्राहक तक इसकी पहुंच नहीं बन पाती.

कमजोर मार्केटिंग और ब्रांडिंग

Apple और Samsung की तरह Google Pixel का प्रचार-प्रसार आक्रामक नहीं है. OnePlus जैसे ब्रांड भी सोशल मीडिया और इवेंट्स के जरिए ग्राहकों से जुड़ते हैं, जबकि Pixel की पहचान आम लोगों में बहुत सीमित है.

मूल्य निर्धारण की रणनीति

Pixel की शुरुआती कीमतें प्रीमियम थीं, लेकिन फीचर्स और बिल्ड क्वालिटी उस स्तर की नहीं थीं. भारत में खासकर Pixel की कीमतें OnePlus, Xiaomi और Realme जैसे ब्रांड्स के मुकाबले ज़्यादा हैं, जबकि स्पेसिफिकेशन कमज़ोर हैं.

हार्डवेयर की सीमाएं

Google Pixel का फोकस सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स पर रहा है, लेकिन हार्डवेयर में अक्सर समझौता किया गया. छोटी बैटरी, हीटिंग की समस्या और मिड-टियर प्रोसेसर (Tensor सीरीज) इसकी कमजोरी रही हैं.

भरोसे की कमी और बग्स

Pixel कैमरा के लिए मशहूर है, लेकिन साथ ही बग्स, नेटवर्क समस्याएं और हीटिंग जैसी शिकायतें भी आम हैं. इससे ग्राहक का भरोसा डगमगाता है और रिपीट खरीदारी नहीं होती.

आफ्टर-सेल्स सर्विस की कमी

भारत जैसे देश में सर्विस सेंटर की सीमित संख्या एक बड़ी समस्या है. ग्राहक सोचते हैं कि अगर फोन खराब हुआ तो मरम्मत कैसे होगी और यही सोच उन्हें Pixel से दूर कर देती है.

जबरदस्त प्रतिस्पर्धा

Apple प्रीमियम सेगमेंट में ब्रांड और इकोसिस्टम के दम पर राज करता है. Samsung एंड्रॉयड फ्लैगशिप में लीडर है. वहीं OnePlus, Xiaomi, Vivo जैसे ब्रांड बेहतर स्पेसिफिकेशन कम कीमत में देते हैं. Pixel के लिए कोई स्पष्ट जगह नहीं बन पाती.

Google का Pixel है ‘रेफरेंस फोन’

Google Pixel एक ऐसा स्मार्टफोन है जो शानदार लो-लाइट कैमरा परफॉर्मेंस, स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव और सबसे तेज़ अपडेट्स के साथ आता है. इसमें Magic Eraser, Call Screening और Live Translate जैसे एडवांस्ड AI फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे तकनीकी रूप से बेहद सक्षम बनाते हैं. हालांकि इसकी कीमत ज्यादा है, उपलब्धता सीमित रहती है और कई बार इसमें बग्स की शिकायतें भी सामने आती हैं. कुल मिलाकर, Pixel एक ‘रेफरेंस फोन’ है. ठीक Microsoft के Surface लैपटॉप की तरह, जिसे Google Android और AI की ताकत दिखाने के लिए बनाता है, न कि मार्केट में दबदबा बनाने के लिए.

7000mAh बैटरी के साथ OnePlus 15 जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स हुए लीक

Google Pixel 10 Series से आज उठेगा पर्दा, लॉन्च से पहले सामने आई नए मॉडल्स की कीमत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >