Google ने 10 साल बाद बदल डाला अपना Logo, जानिए क्या है खास

Google New Logo: गूगल ने 10 साल बाद अपना ‘G’ आइकन बदला. जानिए नया ग्रेडिएंट डिजाइन कैसे दिखता है और कहां-कहां हुआ रोलआउट.

Google New Logo: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Google ने करीब 10 साल बाद अपना लोगो बदला है. कंपनी ने अपने लोगो में ‘G’ आइकन में बदलाव किया है. नया आइकन अब पहले जैसे चार सॉलिड कलर्स की जगह ग्रेडिएंट स्टाइल में दिख रहा है. यह अपडेट iOS पर Google Searchऐप और Android के 16.18 बीटा वर्जन में दिखाई दे रहा है.

Google New Logo: गूगल का नया आइकन कैसा दिखता है?

पुराने आइकन में G अक्षर चार अलग-अलग रंगों (नीला, लाल, पीला और हरा) के ब्लॉक में था. लेकिन अब इसमें रंगों का ग्रेडिएंटट्रांजिशन दिखता है, जिससे डिजाइन और भी सॉफ्ट और मॉडर्न नजर आता है.

Google logo : old vs new / pic from x

Google New Logo: गूगल आइकन का यह बदलाव कब और कहां दिखा?

iOS पर GoogleSearchऐप में नया आइकन दिखना शुरू हो गया है.

Androidयूजर्स को यह आइकन 16.18 बीटा अपडेट के साथ मिला है.

Google की अन्य सर्विसेस (जैसे Gmail, Maps, आदि) में अभी तक यह नया G आइकन नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: गूगल ने Chrome ब्राउजर में जोड़ा Gemini Nano AI, फर्जी साइटों और नोटिफिकेशन से करेगा सुरक्षा

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

Google New Logo: क्या बाकी ब्रांडिंग में भी बदलाव होगा?

Google ने इस बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन यह अपडेट GoogleI/O 2025 से ठीक पहले आया है, जो 20 मई से शुरू हो रहा है. माना जा रहा है कि GoogleI/O में ब्रांडिंग से जुड़ी और जानकारियां मिल सकती हैं.

Google New Logo: गूगल लोगो का सफर

2015 में Google ने अपने पुराने वर्डमार्क और आइकन को बदलकर “ProductSans”फॉन्ट में नया लोगो और रंगीन “G”आइकन पेश किया था. उससे पहले, एक छोटा सा सफेद “g” नीले बैकग्राउंड में दिखता था.

Google ने 2015 में कहा था कि यह बदलाव “एक डेस्कटॉप ब्राउजर से कहीं ज्यादा डिवाइस और इंटरफेस को ध्यान में रखकर” किया गया था.

Google New Logo: यूजर्स के लिए क्या मायने हैं?

नया G आइकन केवल विज़ुअल आइडेंटिटी में बदलाव है.

इसका ऐप या सर्च फंक्शन से कोई लेना-देना नहीं है.

लेकिन यह दर्शाता है कि Google अपनी ब्रांडिंग को भविष्य के लिए फिर से तैयार कर रहा है.

यह भी पढ़ें: करोड़ों Android यूजर्स पर मंडराया सिक्योरिटी का खतरा! बदलना पड़ सकता है फोन

यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >