Google I/O 2026: चैटबॉट से बढ़कर आपका पर्सनल एजेंट बना Gemini

Google ने I/O 2026 में Gemini 3.5 Flash, AI Search Agents और 24×7 काम करने वाला Gemini Spark लॉन्च किया. अब Google Search सिर्फ जवाब नहीं देगा, बल्कि यूजर की तरफ से कई काम भी करेगा.

गूगल ने अपने साल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 में साफ कर दिया है कि आने वाला दौर सिर्फ सवाल-जवाब करने वाले AI का नहीं, बल्कि ऐसे AI एजेंट्स का होगा जो यूजर की तरफ से काम भी करेंगे. कंपनी ने Gemini को अब एक नए एजेंट प्लैटफॉर्म के रूप में पेश किया है, जो लगातार एक्टिव रहकर यूजर के लिए जानकारी खोज सकता है, अपडेट दे सकता है, शॉपिंग कर सकता है और कई डिजिटल टास्क अपने आप संभाल सकता है. गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने इसे Agentic Gemini Era की शुरुआत बताया. इस इवेंट में Gemini 3.5 Flash मॉडल, 24×7 काम करने वाला पर्सनल एजेंट और Search का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला.

Gemini 3.5 Flash बना नया AI इंजन

गूगल ने Gemini 3.5 फैमिली का पहला मॉडल Gemini 3.5 Flash लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि यह पहले के Gemini 3.1 Pro मॉडल से ज्यादा तेज और स्मार्ट है. इसे Search, Gemini App, Gemini API और Enterprise प्लैटफॉर्म में इंटीग्रेट किया गया है.

गूगल के मुताबिक यह मॉडल कोडिंग, एजेंट बेस्ड टास्क और रियल टाइम प्रोसेसिंग में काफी बेहतर प्रदर्शन करता है. कंपनी ने बताया कि यह कई फ्रंटियर AI मॉडल्स के मुकाबले लगभग चार गुना तेजी से काम करता है. वहीं Gemini 3.5 Pro वर्जन भी तैयार है, जिसे अगले महीने रोलआउट किया जा सकता है.

25 साल में पहली बार बदला Google Search का तरीका

Google Search में भी अब तक का सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है. नया Intelligent Search Box अब सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि फोटो, वीडियो, फाइल और Chrome टैब्स के जरिए भी सर्च को समझ सकेगा. यूजर लंबा और डीटेल्ड सवाल पूछ सकेंगे और AI उसी हिसाब से जवाब तैयार करेगा.

कंपनी ने AI Overviews और AI Mode को भी एक साथ जोड़ दिया है ताकि सर्च एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद हो सके. गूगल के अनुसार AI Overviews अब हर महीने 2.5 अरब से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच रहा है, जबकि AI Mode ने 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है.

अब Search खुद करेगा आपके लिए काम

Google ने Search Agents नाम का नया फीचर भी पेश किया है. ये एजेंट्स बैकग्राउंड में लगातार इंटरनेट पर किसी खास टॉपिक को मॉनिटर करेंगे और जरूरी अपडेट यूजर तक पहुंचाएंगे. उदाहरण के तौर पर अगर कोई यूजर फ्लाइट टिकट, शेयर मार्केट, गेमिंग डील या किसी टेक प्रोडक्ट की कीमत ट्रैक करना चाहता है, तो AI एजेंट लगातार उस पर नजर रखेगा.

कंपनी इस फीचर को पहले Google AI Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए लॉन्च करेगी. इसके अलावा Search अब खुद से कस्टम डैशबोर्ड और जेनरेटिव UI भी बना सकेगा.

Gemini Spark करेगा 24 घंटे काम

Gemini App में Google ने Gemini Spark नाम का नया AI एजेंट पेश किया है. यह यूजर के निर्देश पर लगातार एक्टिव रह सकता है और कई टास्क ऑटोमैटिक तरीके से पूरा करेगा. खास बात यह है कि Spark क्लाउड मशीन पर रन करेगा, यानी फोन या लैपटॉप बंद होने के बाद भी यह काम करता रहेगा.

Google ने फिलहाल इसे सीमित टेस्टिंग के लिए शुरू किया है और अगले हफ्ते अमेरिका में AI Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए इसका बीटा वर्जन जारी किया जा सकता है.

AI की दौड़ में Google ने बढ़ाया बड़ा दांव

Google ने खुलासा किया कि Gemini App के अब 90 करोड़ से ज्यादा मंथली यूजर्स हैं और AI रिक्वेस्ट्स में पिछले साल के मुकाबले कई गुना बढ़ोतरी हुई है. कंपनी इस साल AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश करने जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक Google लगभग 180 से 190 अरब डॉलर तक का कैपिटल खर्च AI और TPU चिप्स पर कर सकती है.

विशेषज्ञ मान रहे हैं कि Google का यह कदम OpenAI, Microsoft और Meta जैसी कंपनियों के साथ AI रेस को और तेज कर देगा. आने वाले समय में Search, Shopping, Productivity और Personal Assistant जैसी सेवाओं में AI एजेंट्स की भूमिका तेजी से बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: Google I/O 2026: Gemini 3.5 Flash से AI Smart Glasses तक, गूगल ने किए बड़े ऐलान

यह भी पढ़ें: 25 साल बाद Google ने बदल दिया Search Box, अब AI देगा इंसानों जैसा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >