Google का त्योहारी सीजन में बड़ा तोहफा, Gmail में आया नया Purchases टैब फीचर

Gmail Purchases Tab: गूगल ने जीमेल में नया पर्चेजेस टैब लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को उनके ऑनलाइन ऑर्डर्स और डिलीवरी की जानकारी एक ही जगह मिलेगी. जानिए इस फीचर की खास बातें

Gmail Purchases Tab: त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले Google ने अपने यूजर्स को एक शानदार तोहफा दिया है. Gmail में अब एक नया Purchases टैब फीचर लॉन्च किया गया है, जो ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है. इस फीचर की मदद से अब यूजर्स को अपने ऑर्डर की डिटेल्स ढूंढने के लिए अलग-अलग ईमेल्स खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Gmail में मिलेगा ऑर्डर और डिलीवरी का पूरा ट्रैक

Google ने बताया है कि नया Purchases टैब आपके Gmail अकाउंट में एक ऑर्गेनाइज्ड लिस्ट के रूप में मौजूद रहेगा, जिसमें आपके खरीदे गए प्रोडक्ट्स और उनकी डिलीवरी से जुड़ी जानकारी एक ही जगह पर दिखेगी. चाहे आपने नया स्मार्टफोन खरीदा हो, फैशन आइटम्स या घरेलू सामान- हर ऑर्डर की डिटेल्स अब एक क्लिक में उपलब्ध होंगी.

24 घंटे में डिलीवर होने वाले पैकेज इनबॉक्स के टॉप पर

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि जो पैकेज अगले 24 घंटों में डिलीवर होने वाले हैं, उनकी जानकारी आपके Gmail इनबॉक्स के टॉप पर दिखाई देगी. इससे यूजर्स को तुरंत पता चल सकेगा कि उनका ऑर्डर कब तक पहुंचने वाला है. साथ ही Gmail में एक नया Summary Card भी जोड़ा गया है, जिसमें सभी खरीद से जुड़ी जानकारियां और पैकेज अपडेट्स एक आसान इंटरफेस में दिखेंगी.

प्रमोशंस टैब अब और स्मार्ट

Google ने Gmail के Promotions टैब को भी स्मार्ट बना दिया है. अब यूजर्स अपने प्रमोशनल ईमेल्स को Most Relevant के आधार पर सॉर्ट कर सकते हैं. इसका मतलब यह है कि आपको उन ब्रांड्स और कंपनियों से जुड़े अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगे, जिनमें आप वाकई रुचि रखते हैं. इससे जरूरी ऑफर्स मिस होने की संभावना काफी कम हो जाएगी.

Nudges से मिलेंगे ऑफर्स की समय पर याद

Google ने Nudges नामक एक नया फीचर भी पेश किया है, जो Promotions टैब में छोटे नोटिफिकेशन के रूप में दिखाई देगा. ये Nudges आपको समय पर मिलने वाले डिस्काउंट्स और डील्स की याद दिलाएंगे, ताकि कोई भी अहम ऑफर मिस न हो. यह फीचर फिलहाल मोबाइल ऐप पर कुछ हफ्तों में शुरू किया जाएगा.

वेब और मोबाइल दोनों पर उपलब्ध

यह नया Purchases फीचर Gmail के वेब और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है और दुनियाभर के पर्सनल Google अकाउंट्स वाले यूजर्स इसका लाभ उठा सकते हैं. खासकर उन लोगों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी है जो नियमित रूप से ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं.

Gemini Nano Banana AI 3D Figurines ट्रेंड: अब बनाएं अपना 3D मिनी-फिगरिन बिल्कुल मुफ्त

4850 रुपये हर घंटे कमाने का मौका दे रही Meta, हिंदी में AI के लिए करना है काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >