Google Chrome में आया Gemini AI का धमाका, ब्राउजिंग अब होगी स्मार्ट और सुरक्षित

Google ने Chrome ब्राउजर में Gemini AI को शामिल किया है जो ब्राउजिंग को स्मार्ट, सुरक्षित और सहायक बना देगा. जानिए नए फीचर्स और अपडेट्स

Google ने अपने Chrome ब्राउजर को एक बड़े अपडेट के साथ पेश किया है जिसमें अब Gemini AI की ताकत शामिल होगी. Android, iOS, Windows और Mac यूजर्स के लिए यह अपडेट वेब ब्राउजिंग को पूरी तरह बदलने वाला है. अब Chrome सिर्फ एक ब्राउजर नहीं, बल्कि एक स्मार्ट सहायक बन चुका है जो आपकी हर जरूरत को समझेगा और उसी के अनुसार काम करेगा.

अब ब्राउजिंग होगी स्मार्ट और सहायक

Gemini AI के आने से Chrome यूजर्स को अब हर टैब पर contextual support मिलेगा. चाहे आप स्टूडेंट हों या प्रोफेशनल, यह AI आपके खुले टैब्स को मैनेज करेगा, आर्टिकल्स को summarize करेगा, सवालों के जवाब देगा और पहले देखे गए पेजेस को याद रखेगा.

Google सेवाओं से डायरेक्ट कनेक्टिविटी

Gemini अब Google Docs, Calendar, Maps और YouTube जैसे ऐप्स से जुड़कर आपके वर्कफ़्लो को और आसान बनाएगा. Chrome में रहते हुए ही आप मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं या किसी लोकेशन की जानकारी पा सकते हैं.

Omnibox में आया AI Mode

Chrome के एड्रेस बार यानी Omnibox को अब AI Mode से अपग्रेड किया गया है. यूजर्स अब multi-part सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें उस पेज के अनुसार context-aware जवाब मिलेंगे. यह फीचर फिलहाल US में शुरू हुआ है और जल्द ही अन्य देशों में भी आएगा.

सुरक्षा और सुविधा में भी AI का कमाल

Chrome अब रोजना अरबों spam notifications को ब्लॉक करता है, लॉगिन डिटेल्स को ऑटो-फिल करता है और खतरनाक ऐप्स के बारे में चेतावनी देता है. आने वाले अपडेट्स में Gemini agentic capabilities के साथ grocery ऑर्डर करने जैसे complex tasks भी खुद से कर सकेगा.

Gemini Nano Banana 10 Viral Image Prompts: साड़ी लुक से लेकर सेलिब्रिटी पोलरॉइड्स तक

ChatGPT पर शेयर कर दी पर्सनल डिटेल्स? कोई पढ़ ले उससे पहले डिलीट कर दें चैट हिस्ट्री, जानें आसान तरीका

गूगल Gemini के Nano Banana फीचर ने मचाया धमाल, वायरल हो रही तस्वीरें

Top AI Tools 2025: सैम ऑल्टमैन का ChatGPT फिर बना चैम्पियन, एलन मस्क का Grok रह गया पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >