अब Memes बनाना होगा बच्चों का खेल, Google keyboard में मिलेगा यह धमाकेदार फीचर

Google Gboard के लिए एक नए AI-संचालित मीम जेनरेटर ‘Meme Studio’ पर काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से यूज़र्स बेस इमेज और कैप्शन का इस्तेमाल करके आसानी से मीम बना सकेंगे.

बीते कुछ हफ्तों से लोगों ने ChatGpt और Grok जैसी AI टूल्स की मदद से ढेरों इमेज जेनेरेट किए उनमें Ghibli Art बहुत दिनों तक ट्रेंड में रहा. इमेज जेनरेटर के इस रेस में अब गूगल भी शामिल होने जा रहा है, दरअसल अब Google अपने लोकप्रिय एंड्रॉयड कीबोर्ड ऐप Gboard में एक नया AI पावर्ड मीम जेनरेटर जोड़ने की तैयारी में है. Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को गूगल ने आंतरिक रूप से “Meme Studio” नाम दिया है और इसका मकसद यूजर्स को आसानी से मीम बनाने का विकल्प देना है.

कैसे काम करेगा Google का “Meme Studio” फीचर 

रिपोर्ट के अनुसार, यह नया फीचर यूजर्स को सैकड़ों बेस इमेज में से एक चुनने और उस पर अपना कैप्शन जोड़ने की सुविधा देगा. जैसे ही कोई बेस इमेज चुनी जाएगी, एक एडिटर इंटरफेस खुलेगा जहां यूजर टेक्स्ट को मूव या रोटेट कर पाएंगे, उसका साइज एडजस्ट कर सकेंगे और अतिरिक्त कैप्शन भी जोड़ सकेंगे. हालांकि फिलहाल टेक्स्ट का फॉन्ट या रंग बदलने का विकल्प उपलब्ध नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि यह विकल्प फाइनल रिलीज तक शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़े: WhatsApp Image Scam: व्हाट्सएप पर फोटो भेज स्कैमर्स लूट रहे लाखों रुपये, भूल कर भी न करें डाउनलोड

AI की मदद से बनेगा meme 

“मेम स्टूडियो” में एक नया “जेनरेट” विकल्प भी होगा, जहां इनबिल्ट AI किसी विषय के आधार पर एक बेस इमेज का चयन करेगा और कैप्शन जनरेट करेगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फीचर में एडवांस्ड फिल्टर्स और सेफगार्ड्स शामिल होंगे, ताकि आपत्तिजनक या अश्लील कंटेंट के निर्माण को रोका जा सके.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >