Airtel, BSNL और Jio यूजर्स सिग्नल के बिना भी करेंगे कॉलिंग और पाएंगे इंटरनेट

Call Without Network: यह सुविधा खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद होगी, जो दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं या अक्सर यात्रा करते हैं.

Call Without Network: जब भी हम किसी को कॉल करते हैं या इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, हमारा मोबाइल फोन नजदीकी टावर से सिग्नल पकड़ता है. अगर टावर से कनेक्शन ठीक रहता है, तो कॉल और इंटरनेट अच्छे से काम करते हैं. लेकिन कभी-कभी खराब मौसम, टेक्निकल दिक्कत या टावर की अनुपलब्धता के कारण नेटवर्क चला जाता है, जिससे कॉल और इंटरनेट दोनों बंद हो जाते हैं. अब सरकार ने इस समस्या का हल निकाल लिया है, जिससे अब नेटवर्क ना होने के बावजूद भी आप कॉल और इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे.

नेटवर्क के बिना कॉल कैसे करें?

सरकार ने डिजिटल भारत निधि (DBN) के तहत इंट्रा सर्किल रोमिंग (ICR) सर्विस लॉन्च की है. इस सर्विस के जरिये जब आपके टेलीकॉम ऑपरेटर (जैसे BSNL, Jio या Airtel) का नेटवर्क डाउन होगा, तो आपका मोबाइल खुद-ब-खुद दूसरे नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा.

ICR सर्विस कैसे काम करती है?

मान लीजिए आप BSNL के यूजर हैं और आपके एरिया में BSNL का नेटवर्क नहीं आ रहा. अगर वहां Jio या Airtel का नेटवर्क उपलब्ध है, तो आपका फोन ऑटोमेटिकली उस नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा. इस दौरान आप बिना किसी रुकावट के कॉल और इंटरनेट चला सकते हैं. यह सुविधा 2G, 3G और 4G नेटवर्क के लिए काम करेगी, जिससे अधिकतर यूजर्स को फायदा मिलेगा.

इससे किसे सबसे ज्यादा फायदा होगा?

ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग : गांवों में कई बार किसी एक ऑपरेटर का नेटवर्क अच्छा नहीं आता, लेकिन अब ICR सर्विस से वे आसानी से कॉल कर सकेंगे.
यात्रा करने वाले यूजर्स : जो लोग लंबी यात्रा करते हैं, उनके लिए भी यह सुविधा काफी फायदेमंद होगी क्योंकि सफर के दौरान नेटवर्क बदलते रहते हैं.
इमरजेंसी स्थिति में : अगर किसी क्षेत्र में नेटवर्क डाउन हो जाता है, तो इस सर्विस से बिना देरी के कॉल और इंटरनेट ऐक्सेस किया जा सकेगा.

अब नेटवर्क ना होने पर भी घबराने की जरूरत नहीं! डिजिटल भारत निधि और इंट्रा सर्किल रोमिंग जैसी नयी टेक्नोलॉजी से आपका मोबाइल दूसरे नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा और आप आसानी से कॉल और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे. यह सुविधा खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद होगी, जो दूर-दराज के इलाकों में रहते हैं या अक्सर यात्रा करते हैं.

SIM Card Rules: एक से ज्यादा सिम कार्ड रखने वालों पर सख्ती की तैयारी; क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

BSNL Tariff Hike पर आया बड़ा अपडेट, Jio – Airtel वाली गलती नहीं करेगी सरकारी टेलीकॉम कंपनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >