Camera Phones Under 25000: इस साल ये 5 फोन्स का रहा बोल बाला, 25 हजार से भी कम में खींचते हैं DSLR जैसी फोटो

Camera Phones Under 25000: अगर आपको भी फोटो खींचना या खिंचवाना पसंद है, तो इस साल बाजार में आए ये 5 फोन आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं. इनकी कैमरा क्वालिटी काफी शानदार है और सबसे अच्छी बात ये है कि इनकी कीमत 25 हजार रुपये से भी कम है. इन फोनों में एडवांस कैमरा फीचर्स दिए गए हैं, जो बेहतरीन फोटो और वीडियो क्वालिटी देते हैं.

Camera Phones Under 25000: फोटोग्राफी हमारी सबसे खास यादों का अहम हिस्सा होती है, इसलिए हम हमेशा एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में रहते हैं जो बेहतरीन क्वालिटी दे सके. आपकी खूबसूरत यादों को कैद करने और इंस्टाग्राम फीड को और भी शानदार बनाने के लिए, यहां 2025 में खरीदने लायक 25,000 रुपये से कम कीमत वाले छह बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन दिए गए हैं.

इन फोनों में एडवांस कैमरा फीचर्स मिलते हैं, जो शानदार फोटो और वीडियो क्वालिटी देते हैं. ये सभी फोटोग्राफी पसंद करने वालों और भविष्य में कंटेंट क्रिएटर बनने वालों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. आइए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Nothing Phone 3a

Nothing Phone 3a में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1 बिलियन कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हर बार क्लियर और शार्प फोटो देता है.

Vivo T4R

Vivo T4R में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1 बिलियन कलर्स और 120Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे 50MP का कैमरा और आगे 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिससे आप हर क्लिक में बढ़िया फोटो ले सकते हैं.

Motorola Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion में 6.67 इंच का P-OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1 बिलियन कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 50MP + 13MP का डुअल कैमरा सेटअप है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो प्रो-लेवल फोटो क्वालिटी देता है.

OnePlus Nord CE 5

OnePlus Nord CE 5 में 6.77 इंच का Fluid AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1 बिलियन कलर सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट है. फोन के पीछे 50MP + 8MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो साफ और बेहतर फोटो लेने में मदद करता है.

Oppo Reno 13

Oppo Reno 13 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1 बिलियन कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है. फोन में पीछे की तरफ 50MP + 8MP का कैमरा सेटअप है, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 15000 की रेंज में Motorola के ये दो फोन्स हैं बेस्ट डील, मिलेगा 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी का कॉम्बिनेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >