Gmail AI Feature: जीमेल पर एआई करेगा ई-मेल लिखने में मदद, बड़े काम का है टूल

Gmail AI Feature: जीमेल का यह नया फीचर यूजर्स का समय बचाने में मदद करेगा और गूगल के एआई टूल्स का उपयोग करके ई-मेल कम्यूनिकेशन को अधिक आसान और प्रभावी बनाएगा.

Gmail AI Feature: गूगल (Google) ने अपनी ई-मेल सर्विस जीमेल (Gmail) में एक नया एआई (AI) फीचर ‘हेल्प मी राइट’ (Help Me Write) जोड़ा है. इस फीचर के जरिये यूजर्स जेमिनी एआई (Gemini AI) की मदद से आसानी से ई-मेल ड्राफ्ट कर सकते हैं और उन्हें एडिट कर सकते हैं. यह टूल मैसेज को छोटा या बड़ा करने के सुझाव भी देता है, जिससे कम्यूनिकेशन और प्रभावी बनता है.

Gmail AI Feature: ‘पॉलिश’ फीचर भी बड़े काम का

हेल्प मी राइट फीचर गूगल वन एआई (Google One AI) प्रीमियम सब्सक्राइबर्स और वर्कस्पेस जेमिनी ऐड-ऑन (Workspace Gemini Add-On) वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है. इसके साथ ‘पॉलिश’ (Polish) नामक एक नया शॉर्टकट भी पेश किया गया है, जो 12 से अधिक शब्दों वाले ड्राफ्ट्स पर दिखाई देता है और यूजर्स को ई-मेल को और बेहतर बनाने में मदद करता है.

Gmail AI Feature: मिलेगा बेहतर एडिटिंग एक्सपीरिएंस

जीमेल का यह नया फीचर यूजर्स का समय बचाने में मदद करेगा और गूगल के एआई टूल्स का उपयोग करके ई-मेल कम्यूनिकेशन को अधिक आसान और प्रभावी बनाएगा. पॉलिश शॉर्टकट का इस्तेमाल वेब पर Ctrl+H और मोबाइल पर ‘रिफाइन माई ड्राफ्ट’ (Refine My Draft) के रूप में किया जा सकता है. इसे स्वाइप करने से ई-मेल अपने आप सुधार जाएगा, जिससे यूजर को बेहतर एडिटिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा. गूगल इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है.

Google Fined: गूगल पर लगा इतना बड़ा जुर्माना, जितना पैसा पूरी धरती पर नहीं, जानें पूरा मामला

What is Cloud Storage: कितना सुरक्षित है क्लाउड स्टोरेज, जिसे लेकर Jio ने बढ़ा दी Apple और Google की टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >