JIOAPP पर शेयर और म्यूचुअल फंड के बदले मिलेगा लोन, 10 मिनट में 1 करोड़ का LOAN

Jio Finance अब देगा 10 मिनट में ₹1 करोड़ तक लोन, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर पाएं डिजिटल लोन – ब्याज दरें 9.99% से शुरू.

  • जियोफाइनेंस ऐप से मात्र 10 मिनट में मिलेगा 1 करोड़ रुपये तक लोन
  • जियो फाइनेंस लिमिटेड ने डिजिटल लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज में कदम रखा
  • जियो फाइनेंस देगा शेयर्स और म्यूचुअल फंड के बदले लोन
  • ब्याज दरें 9.99% से शुरू, कोई फ़ोरक्लोज़र शुल्क नहीं

Jio News: जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL), जो कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की NBFC शाखा है, ने भारतीय बाजार में लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज(LAS) सुविधा की शुरुआत कर दी है. इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने डीमैट अकाउंट में मौजूद शेयर और म्यूचुअल फंड्स को गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं, वो भी इन्हें बेचे बिना.

पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित प्रक्रिया

JioFinanceऐप के जरिए यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ 10 मिनट में पूरी हो सकती है. यह प्रणाली 100% डिजिटल, सिक्योर और OTP-बेस्ड है, जिससे लोन लेने का अनुभव आसान और तेज हो जाता है. ग्राहक एक करोड़ रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL के अलावा महीनेभर का ऐसा रिचार्ज फ्री में और कौन दे सकता है? डेटा-कॉलिंग सब कुछ FREE

यह भी पढ़ें: Jio अपने यूजर्स पर मेहरबान, इस प्लान में दे रहा 20GB एक्स्ट्रा डेटा, जल्दी चेक करें बेनिफिट्स

ब्याज दरें और शर्तें

ब्याज दर : 9.99% से शुरू

लोन अवधि : अधिकतम 3 साल

कोई फोरक्लोजर शुल्क नहीं

ग्राहक की रिस्क प्रोफाइल के आधार पर ब्याज दरें निर्धारित की जाएंगी और कंपनी ने कोशिश की है कि ये दरें किफायती रहें.

जियो फाइनेंस का फोकस – डिजिटल फर्स्ट एक्सपीरियंस

कंपनी का उद्देश्य है कि वित्तीय सेवाएं ज्यादा सुलभ और यूजर फ्रेंडली बनें. जियो फाइनेंस ऐप पर सिर्फ LAS ही नहीं, बल्कि होम लोन, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी और कॉर्पोरेट फाइनेंसिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध हैं. इसके साथ ही ग्राहक यूपीआई पेमेंट, मनी ट्रांसफर, डिजिटल गोल्ड, बीमा और निवेश पोर्टफोलियो ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी पा सकते हैं.

कंपनी का बयान

JFL के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ कुसल रॉय ने कहा,

“लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज सर्विस हमारे डिजिटल विजन का हिस्सा है. हमारा मकसद है ग्राहकों के लिए फाइनेंशियल एक्सेस को आसान, तेज और भरोसेमंद बनाना.”

यह भी पढ़ें: ₹100 वाला जियो का प्लान देता है 90 दिनों की वैलिडिटी, ये है बेस्ट डील

यह भी पढ़ें: Jio ने बढ़ा दिया अनलिमिटेड ऑफर, 90 दिनों तक फ्री मिलेगी यह सर्विस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >