दिल खुश कर देगा Jio का बजट प्लान, डेली 2GB डेटा के साथ मिलेगा 20GB एक्स्ट्रा, साथ में 72 दिन की वैलिडिटी भी

Jio Recharge Plan: देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio अपने यूजर्स को कई सारे अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स ऑफर करती है. इन्हीं प्लान्स में से एक है जियो का 72 दिनों वाला प्लान. जिसमें कंपनी यूजर्स को डेली 2जीबी डेटा के साथ-साथ एक्स्ट्रा 20जीबी डेटा फ्री दे रही है. जानिए इसके बारे में डिटेल्स में.

Jio Recharge Plan: अगर आप भी Jio के 4G प्रीपेड यूजर हैं और आपको भी ऐसा प्रीपेड प्लान चाहिए जिसमें भर-भर कर डेटा मिले, तो फिर ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको Jio के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको 2GB या 5GB नहीं बल्कि 20GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलेगा. जी हां, देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें 28 दिनों से लेकर पूरे साल भर की वैलिडिटी वाले प्लान्स लिस्टेड हैं. इन्हीं प्लान्स में से एक है जियो का 72 दिनों वाला प्लान. इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा तो मिलता ही है, लेकिन कंपनी इस प्लान में एक्स्ट्रा 20GB डेटा का फायदा भी दे रही है. साथ ही और भी कई बेनिफिट्स इस प्लान में यूजर्स को मिल रहे हैं. आइए जानते हैं फिर इस प्लान के बारे में.

क्या है Jio का 72 दिनों वाला प्लान? | Jio 72 Days Validity Plan

72 दिनों वाले प्लान में जियो यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दे रही है. यानी की 72 दिन के हिसाब से टोटल 144GB डेटा. लेकिन खास बात यह है कि कंपनी इस प्लान में यूजर्स को 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी फ्री दे रही है. जिससे यूजर्स को 72 दिनों के लिए टोटल 164GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं, तो फिर आपको अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. इस प्लान की कीमत 749 रुपये है.

Jio का 72 दिनों वाला प्लान

डेटा के अलावा और क्या मिलेंगे बेनिफिट्स? | Jio 72 Days Validity Plan Benefits

अगर आप सोच रहे हैं कि ये जियो का डेटा प्लान है तो नहीं ऐसा नहीं है. आपको बता दें, जियो के इस प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का भी फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को कई सारे बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है. जैसे कि JioTV का फ्री एक्सेस, 3 महीने के लिए JioHotstar का मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन, JioHome का नया कनेक्शन लेने पर नए यूजर्स 2 महीने का फ्री ट्रायल, 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज, Jio Gold पर 2% तक का बोनस मिलेगा. इसके अलावा सबसे खास Google Gemini Pro का 18 महीने तक फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

Jio के 72 दिनों वाले प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स

Jio के 72 दिनों के प्लान की क्या है कीमत?

Jio के 72 दिनों वाले प्लान की कीमत 749 रुपये है. डेली के खर्च के हिसाब से देखा जाए तो हर रोज करीब 10 रुपये का खर्च पड़ेगा. यानी की 750 रुपये से कम में यूजर्स अनलिमिटेड डेटा से लेकर अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग के अलावा एंटरटेनमेंट और फ्री AI जैसे बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं.

किन यूजर्स के लिए यह प्लान है बेस्ट?

Jio का यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत है. खासकर जियो के 4जी यूजर्स के लिए ये प्लान अच्छा ऑप्शन है. इसके अलावा ऐसे यूजर्स जो लंबे समय के लिए रिचार्ज के टेंशन से छुटकारा चाहते हैं, वो भी इस प्लान को ले सकते हैं.

क्या जियो का ये प्लान सभी यूजर्स के लिए है?

नहीं, जियो का ये प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है. पोस्टपेड यूजर्स इस प्लान का फायदा नहीं उठा सकते.


यह भी पढ़ें: Jio के ये 3 प्लान्स हैं जबरदस्त, मिल रहा डेली 3GB डेटा, साथ में JioHotstar और Netflix का भी मजा

यह भी पढ़ें: Jio का ₹601 वाला 5G वाउचर: करोड़ों यूजर्स को बड़ी सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >