जुलाई 2026 से Samsung के फोन में नहीं दिखेगा ये ऐप, यूजर्स को करना पड़ेगा ये काम

Samsung ने अपने पुराने मैसेजिंग ऐप: Samsung Messages को जुलाई 2026 से बंद करने का ऐलान किया है. अब नए फोन में Google Messages डिफॉल्ट आएगा. पुराने यूजर्स भी इसे सेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

Samsung ने आखिरकार अपने पुराने मैसेजिंग ऐप Samsung Messages को बंद करने की प्लानिंग कर ली है. कंपनी अब यूजर्स से रिक्वेस्ट कर रही है कि वे Google Messages को अपना डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप बना लें. अब नए Samsung फोन और टैबलेट्स में Samsung Messages नहीं आता, बल्कि Google Messages ही पहले से इंस्टॉल होता है. वैसे, अगर आप चाहो तो Samsung Messages अभी भी Galaxy Store से डाउनलोड किया जा सकता है.

 कब से बंद हो जाएगा Samsung Messages?

Samsung ने हाल ही में अपनी US सपोर्ट पेज पर बताया कि Samsung Messages ऐप जुलाई 2026 में बंद होने वाला है. अभी तक कंपनी ने कोई सटीक तारीख नहीं बताई है, लेकिन इतना तय है कि आप इसे अपने डिवाइस पर Samsung Messages ऐप में ही देख पाएंगे. अच्छी खबर ये है कि अगर आपका फोन Android 11 या उससे पुराने वर्जन पर चलता है, तो आप इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे.

बदलाव के बाद, Samsung Messages ऐप से मैसेज भेजना संभव नहीं होगा, सिवाय उन इमरजेंसी नंबरों या डिवाइस में सेव इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स के. कुछ Samsung फोन जो 2022 से पहले लॉन्च हुए थे, उनमें RCS (Rich Communication Services) सर्विस में भी दिक्कत आ सकती है.

Google Messages पर स्विच करने के फायदे

Google Messages आपको स्पैम से बचाता है, AI टूल्स के जरिए स्मार्ट मैसेजिंग देता है और अलग-अलग डिवाइस पर सिंक भी रखता है. RCS सपोर्ट से हाई-क्वालिटी फोटो-वीडियो शेयरिंग, टाइपिंग इंडिकेटर और बढ़िया ग्रुप चैट भी मिलती है. इसका मतलब है कि अब Samsung और Google की सर्विसेज में झंझट कम होगी और सारे मैसेजिंग काम एक ही ऐप में हो जाएंगे.

Google Messages में स्विच कैसे करें?

  • Google Messages खोलें.
  • पहली बार खोलने पर ये मैसेज आएगा- ‘Messages इस्तेमाल करने के लिए इसे अपना डिफॉल्ट SMS ऐप बनाएं.’
  • Set default SMS app वाले बटन पर टैप करें.
  • Google Messages (सफेद आइकन और नीले चैट बबल वाला) चुनें.
  • फिर Set as default पर टैप कर दें.

यह भी पढ़ें: शोर-शराबे में भी WhatsApp कॉल्स होंगी क्लियर, आ रहा Noise Cancellation फीचर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >