Geyser Power Saving Tips: ठंड में आपका गीजर बढ़ा रहा बिजली बिल? ये स्मार्ट हैक्स जानने के बाद आपके भी बचेंगे पैसे

Geyser Power Saving Tips: सर्दियों में गर्म पानी से नहाना एक तरह की जरूरत बन जाता है. इसलिए अब कई लोग घरों में गीजर यूज करने लगे हैं. लेकिन ठंड में गीजर चलाने से आपका बिजली बिल तेजी से बढ़ जाता है. अगर आप भी बढ़ते हुए बिजली बिल से परेशान हैं तो टेंशन मत लीजिए क्यूंकि हम आपको ऐसे आसान टिप्स बताएंगे, जिनसे आपका बिजली का खर्च काफी हद तक कम हो सकता है.

Geyser Power Saving Tips: सर्दियां आ चुकी हैं, और ज्यादातर लोगों ने गर्म पानी से नहाने के लिए गीजर का यूज करना शुरू कर दिया है. गीजर ज्यादा पावर खींचते हैं जिससे बिजली का बिल बढ़ना तो तय है. अगर आपके घर में भी गीजर है और बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपका बिजली खर्च कम करने में मदद करेंगे. आइए जानते हैं.

टेम्परेचर कम रखें

अपने गीजर का टेम्परेचर करीब 50-60°C पर सेट कर दें. इससे बिजली कम लगती है और हीटिंग का खर्च भी घट जाता है, वो भी बिना आराम में कमी किए.

इंसुलेशन लगवाएं

गीजर टैंक और पाइपों पर इंसुलेशन करवाने से पानी ज्यादा देर तक गर्म रहता है. इससे बार-बार पानी गरम करने की जरूरत नहीं पड़ती और बिजली की बचत होती है.

एनर्जी-इफिशिएंट मॉडल अपनाएं

अगर मुमकिन हो तो पुराने गीजर की जगह नया, एनर्जी-इफिशिएंट मॉडल लगवाएं. ऐसे मॉडलों में बिजली की खपत कम होती है और गर्मी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे आपके बिजली के बिल भी काफी कम हो सकते हैं.

जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें 

गीजर को लगातार चालू छोड़े रखना सही नहीं है. नहाने से 10-15 मिनट पहले इसे ऑन करें और इस्तेमाल होते ही तुरंत बंद कर दें. गीजर को हर समय चालू रखने से पानी ठंडा होता रहता है और बार-बार गर्म करने में ज्यादा बिजली बरबाद होती है.

सर्विसिंग करवाएं

अपने गीजर की कम से कम साल में एक बार सर्विस जरूर करवाएं. टैंक में जमी गंदगी और स्केल हीटिंग एलिमेंट पर असर डालते हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: पानी गर्म करने में पुराना गीजर ले रहा ज्यादा वक्त, तो नया लेने से पहले आजमाएं ये 6 टिप्स, तुरंत बढ़ेगी हीटिंग स्पीड

यह भी पढ़ें: सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले कर लें ये 5 जरूरी काम, वरना हो सकता है ब्लास्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >