Fridge Tips: सालों पुराना फ्रिज भी चलेगा मक्खन की तरह, देगा जबरदस्त कूलिंग, बस इन 5 बातों का रखें ध्यान

Fridge Tips: अगर आपका फ्रिज सालों पुराना भी है तो टेंशन की बात नहीं है. बस थोड़ी-सी सफाई और सही तरीके से देखभाल करने पर आपका पुराना फ्रिज भी सालों तक बढ़िया चलेगा और घर के कामों में मदद करता रहेगा. आइए जानते हैं इन टिप्स को…

Fridge Tips: आज के समय में फ्रिज हर घर की एक जरूरत बन चूका है. चाहे गर्मी का मौसम हो या ठंडी का, ये हर मौसम में काम आता है. ठंडा पानी पीना हो या फल-सब्जियों को फ्रेश रखना हो, घर में इसके होने से ये सारे काम आसान हो जाते हैं. लेकिन यही फ्रिज जब ठीक से कूलिंग न करने लगे तो काफी दिक्कत होने लगती है.

ऐसे में लोग सोचते हैं कि उनका पुराना फ्रिज (Fridge Tips) ठीक से काम नहीं कर रहा, तो नया खरीद लेना बेहतर रहेगा. खासकर जब फ्रिज 8-10 साल पुराना हो जाता है, तब तो लोग मान लेते हैं कि अब इसका टाइम खत्म चूका है. लेकिन असली बात ये है कि अगर थोड़ी समझदारी दिखाएं और टेक्नीशियन की कुछ आसान टिप्स को फॉलो किया जाए, तो पुराना फ्रिज भी नए जैसा चल सकता है. आइए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं.

फ्रिज की डीपक्लीनिंग करें 

अगर आप चाहते कि आपका फ्रिज लंबे समय तक आराम से चले, तो उसे समय-समय पर डीप क्लीनिंग करते रहे (Fridge Tips). फ्रिज के अंदर जमी गंदगी, बदबू और दाग उसकी कूलिंग खराब कर देते हैं. इसके लिए फ्रिज को पूरी तरह खाली कर लें और ट्रे, रैक और दीवारों को बेकिंग सोडा, नींबू और पानी के घोल से साफ करें. साथ ही, डोर की सील (गास्केट) को अच्छे तरह से साफ करना न भूलें क्योंकि उसमें काली परत चढ़ जाती है जो काफी गंदी लगती है.

गैसकेट को साल में 1 बार जरूर बदलें

फ्रिज के गेट के चारों तरफ एक रबर सील होती है, उसे ही गास्केट कहते हैं. अगर ये खराब हो जाए या ढीली पड़ जाए तो फ्रिज (Fridge Tips) की ठंडी हवा बाहर निकलने लगती है. इसका सीधा असर कूलिंग पर पड़ता है और फ्रिज को कूलिंग होने में समय लगता है. कोशिश करें की साल में एक बार जरूर बदल दें.

महीने में एक बार डिफ्रॉस्ट करें

अगर आपका फ्रिज पुराना मॉडल है (Fridge Tips) तो उसमें आपको खुद से डिफ्रॉस्ट करना पड़ेगा. लेकिन आजकल के नए फ्रिज ऑटोमैटिक डिफ्रॉस्ट वाले आते हैं, जिनमें ये काम खुद-ब-खुद हो जाता है. महीने में एक बार डिफ्रॉस्ट करने से फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ नहीं बनता और फ्रिज की कूलिंग भी बढ़िया बनी रहती है.

फ्रिज के पीछे लगी कॉइल्स को साफ रखें

फ्रिज के पीछे कूलिंग कॉइल्स लगी होती हैं. अक्सर उन पर धूल-मिट्टी जम जाती है. इसी वजह से कई बार कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ता है और कूलिंग भी ठीक से नहीं होती. इसलिए कोशिश करें की इसे 3-4 दिनों में साफ करते रहे. 

फ्रिज के वेंट को रेगुलर साफ करें

फ्रिज का वेंट साफ रखना बहुत जरूरी है. ये वेंट छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिनसे फ्रिज के अंदर और बाहर की हवा सही तरीके से घूमती रहती है. ये वेंट ज्यादातर फ्रीजर या फ्रिज के अंदर, और कभी-कभी पीछे या नीचे की तरफ होते हैं (Fridge Tips). लेकिन समय के साथ इनमें धूल-मिट्टी जमा होकर ये ब्लॉक हो जाते हैं. ऐसे में बस एक पुराना टूथब्रश लेकर इन्हें साफ कर दें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

यह भी पढ़ें: Fridge Tips: फ्रिज के एक कोने में रख दें जादुई सफेद पाउडर, सड़ी हुई गंध का मिटा देंगी नामोनिशान

यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >