Flipkart Buy Buy Sale 2025: शुरू हो गया साल का आखिरी सेल, iPhone से लेकर Smart TV पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

Flipkart Buy Buy Sale 2025: अगर आप साल खत्म होने से पहले सस्ते में शॉपिंग करना चाहते हैं, तो फिर आज से फ्लिपकार्ट पर बाय-बाय सेल की शुरुआत हो गई है. इस सेल में आईफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक पर आपको कबर्दस्त ऑफर मिलेगा.

Flipkart Buy Buy Sale 2025: ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर Black Friday Sale 2025 के बाद आज 5 दिसंबर से Flipkart Buy Buy Sale 2025 शुरू हो गई है. ऐसे में अगर आप ब्लैक फ्राइडे सेल में कम दाम में शॉपिंग नहीं कर पाए थे, तो अब अपना बजट तैयार कर लीजिए. क्योंकि, फ्लिपकार्ट बाय-बाय सेल साल 2025 की आखिरी सेल है और यह सेल 10 दिसंबर तक ही चलेगी. ऐसे में इस सेल में आप कई सारे प्रॉडक्ट्स सस्ते में खरीद सकते हैं. इस सेल में फैशन प्रॉडक्ट्स से लेकर स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अपलायंसेस पर जबरदस्त छूट मिल रही है.

बैंक ऑफर्स और EMI डिस्काउंट

Flipkart Buy Buy Sale 2025 में बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं. इस सेल में SBI कार्ड यूजर्स 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. यह डिस्काउंट Non-EMI और EMI दोनों ही तरह के ट्रांजैक्शन पर मिलेगा. इसके अलावा, Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भी चेकआउट के दौरान एक्स्ट्रा 10% का डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही Bajaj Finserv Insta EMI कार्ड यूजर्स को भी तय खरीदारी पर अधिकतम 400 रुपये तक की छूट मिलेगा. वहीं, अगर आप Flipkart Plus या Black मेंबर हैं, तो आपको और भी कई सारे ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे.

किन-किन प्रॉडक्ट्स पर मिल रहा डिस्काउंट?

Flipkart Buy Buy 2025 Sale में iPhone और Samsung Galaxy के फ्लैगशिप मॉडल्स से लेकर Realme, Oppo, Vivo, Google Pixel और Motorola के स्मार्टफोन्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज और भी कई सारे इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स पर अच्छा-खासा ऑफर मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: सेल में बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना सस्ते के चक्कर में कहीं डब्बा न आ जाए घर

यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart सेल में फोन एक्सचेंज करने से पहले ध्यान में रखें ये 5 बातें, कई लोग कर बैठते हैं गलती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >