नया इंडक्शन चूल्हा लेने जा रहे हैं? खरीदते समय चेक करें ये 5 जरूरी चीजें

Induction Stove Buying Guide: कई शहरों में कुकिंग गैस की कमी की खबरें सामने आई हैं. ऐसे में अगर आपका LPG सिलेंडर भी समय पर रिफिल नहीं हो पा रहा है, तो इंडक्शन चूल्हा एक अच्छा बैकअप है. आइए जानते हैं इंडक्शन चूल्हा खरीदते समय हमें किन-किन चीजों को चेक करना चाहिए.

दुनिया में चल रही उथल-पुथल के कारण नेचुरल गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. इसी को देखते हुए सरकार ने LPG सिलेंडर की बुकिंग के बीच का अंतर 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है. इस बीच देश के कुछ हिस्सों से सिलेंडर की कमी की खबरें भी आ रही हैं. ऐसे में कई लोग खाना बनाने के लिए इंडक्शन चूल्हे को एक ऑप्शन के तौर पर देखने लगे हैं. अगर आप भी इंडक्शन खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों को जरूर ध्यान में रखें ताकि आप अपने घर के लिए सही और किफायती इंडक्शन चुन सकें. आइए जानते हैं.

पावर और वॉटेज चेक करें

इंडक्शन कुकटॉप खरीदते समय उसकी पावर यानी वॉटेज पर जरूर ध्यान दें. आसान शब्दों में समझें तो जितना ज्यादा वॉटेज होगा, उतनी तेजी से हीटिंग और उतना जल्दी से खाना पकेगा. आम तौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए 1200W से 2000W के बीच वाला इंडक्शन कुकटॉप ज्यादातर घरों के लिए सही होता है. इससे खाना भी जल्दी बनता है और कुकिंग का काम भी काफी आसान हो जाता है.

कुकवेयर कम्पैटिबिलिटी चेक करें

इंडक्शन कुकटॉप हर तरह के बर्तनों के साथ काम नहीं करता. इसमें खाना बनाने के लिए ऐसे बर्तन चाहिए होते हैं जिनमें मैग्नेटिक बेस हो, जैसे स्टेनलेस स्टील या कास्ट आयरन. इसलिए अगर आप इंडक्शन कुकटॉप खरीदने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके घर में मौजूद बर्तन इंडक्शन के साथ कम्पैटिबल हैं या नहीं. अगर नहीं हैं, तो आपको नए बर्तन लेने पड़ सकते हैं.

पैन का सही साइज चुनें 

हर कुकटॉप एक तय पैन साइज को सपोर्ट करता है. अगर आप उसी साइज के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, तो हीट बराबर फैलती है और खाना भी बेहतर तरीके से पकता है. यानी सही साइज का पैन चुनना न सिर्फ कुकिंग को आसान बनाता है, बल्कि रिजल्ट भी बढ़िया देता है.

सेफ्टी फीचर्स जरूर चेक करें

इंडक्शन कुकर लेते समय यह जरूर देखें कि उसमें ऑटो शट-ऑफ, चाइल्ड लॉक और ओवरहीट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स हों. ऑटो शट-ऑफ जरूरत पड़ने पर कुकर को खुद ही बंद कर देता है, चाइल्ड लॉक बच्चों से होने वाली गड़बड़ी से बचाता है. ओवरहीट प्रोटेक्शन मशीन को ज्यादा गर्म होने से रोकता है.

प्रीसेट कुकिंग मेन्यू चेक करें 

आजकल कई इंडक्शन कुकटॉप्स में अलग-अलग डिश के लिए प्रीसेट कुकिंग मेन्यू मिलते हैं. जैसे अगर आपको चावल, दूध या करी बनानी है, तो बस उससे जुड़ा मेन्यू चुनिए और कुकटॉप खुद ही सही टेम्परेचर और समय सेट कर देता है. इससे कुकिंग काफी आसान हो जाती है. यह खासकर उन लोगों के लिए जो नए-नए खाना बनाना सीख रहे हैं या रोजमर्रा के काम को जल्दी और बिना झंझट के निपटाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Induction Usage Tips: इंडक्शन यूज करते समय कभी न भूलें ये 5 बातें, वरना बार-बार पड़ेगा मैकेनिक के पास जाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >