Flipkart Black Friday Sale धमाका! AirPods Pro 2 पर मिल रहा ₹7000 से भी ज्यादा का डिस्काउंट, मिस न करें ये डील

Flipkart पर Black Friday Sale शुरू हो चुकी है और इस सेल में Apple AirPods Pro की कीमत काफी नीचे आ गई है. Flipkart की लिस्टिंग के मुताबिक, AirPods Pro 2nd Generation पर पूरे ₹7,910 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है.

Flipkart Black Friday Sale: फ्लिपकार्ट पर ब्लैक फ्राइडे सेल लाइव है. सेल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से लेकर होम अप्लायंसेज तक, लगभग हर चीज पर भारी भरकम डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. इस सेल के दौरान Apple AirPods Pro की कीमत शायद हाल के दिनों में सबसे कम हो गई है. Flipkart की लिस्टिंग के अनुसार, AirPods Pro 2nd-जेनरेशन पर सीधे तौर पर 7,910 रुपये की छूट दी गई है. आइए आपको इस ऑफर के बारे में डिटेल में बताते हैं.

AirPods Pro 2 Flipkart Black Friday Sale Offer 

Flipkart पर AirPods Pro 2 अब फ्लैट डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹15,990 में मिल रहे हैं. इसके अलावा, कुछ बैंक ऑफर्स भी हैं. अगर आप BOB क्रेडिट कार्ड या किसी और उपयुक्त कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 10% डिस्काउंट मिलेगा लेकिन डिस्काउंट का मैक्सिमम लिमिट ₹1250 होगा. ऐसे में कीमत और भी कम होकर ₹14,790 हो सकती है हो की वाकई में काफी बढ़िया डील है.

Airpods pro 2 price details on flipkart

Apple AirPods 2 के फीचर्स

AirPods Pro 2 को उसके अपग्रेडेड H2 चिप के लिए खास माना जा रहा है, जो साउंड क्लैरिटी, स्पेशियल ऑडियो और बैटरी एफिशिएंसी को बेहतर बनाता है. इसमें कस्टम लो-डिस्टॉर्शन ड्राइवर है, जो क्लियर हाई और डीप बेस देता है. नॉइज कैंसलेशन अब पिछले मॉडल की तुलना में दो गुना बेहतर है. Adaptive Audio अपने आप ANC और ट्रांसपेरेंसी के बीच एडजस्ट करता है, और कन्वर्सेशन अवेयरनेस (Conversation Awareness) बातचीत के दौरान वॉल्यूम कम कर देता है. पर्सनलाइज्ड वॉल्यूम और स्पेशियल ऑडियो जैसी फीचर्स पूरे एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाती हैं.

इन प्रोडक्ट्स पर भी मिल रहे हैं डिस्काउंट 

फ्लिपकार्ट के ब्लैक फ्राइडे सेल में एप्पल प्रोडक्ट्स पर धमाकेदार डील्स मिल रही हैं. इसके अलावा, आप iPhone 17 और iPhone 16 पर भी जबरदस्त ऑफर पा सकते हैं. वहीं, MacBook Air M4 की कीमत भी इस सेल में काफी कम हो गयी है.

यह भी पढ़ें: ₹7,000 तक महंगा होगा iPhone 17, वजह जानकर सोच में पड़ जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >