AC खरीदने का ऑफ सीजन में सुनहरा मौका, Flipkart-Amazon सेल में मिलेंगे तगड़े डिस्काउंट

AC Sale: Flipkart और Amazon की सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है. इस दौरान Split, Window और Portable AC पर भारी डिस्काउंट मिलेगा. जानें कैसे करें स्मार्ट खरीदारी

23 सितंबर से शुरू हो रही है Amazon और Flipkart की मेगा सेल, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर होम अप्लायंसेज तक पर भारी छूट मिलेगी. खास बात यह है कि इस बार ऑफ सीजन में एयर कंडीशनर (AC) पर भी जबरदस्त ऑफर्स (AC Sale Offers) दिए जा रहे हैं. सर्दियों की दस्तक के साथ ही AC की डिमांड घटती है, और यही समय है स्मार्ट शॉपिंग का.

AC पर मिलेंगे बंपर ऑफर्स

  • Flipkart ने सेल के लिए एक डेडिकेटेड पेज तैयार किया है, जहां Split, Window और Portable AC पर बड़ी बचत का जिक्र है
  • Amazon भी AC की लिस्टिंग के साथ आकर्षक डील्स देने जा रहा है
  • सेल के दौरान AC पर 30% से लेकर 50% तक की छूट मिल सकती है.

पोर्टेबल AC की खासियत

  • पोर्टेबल AC में पहिए लगे होते हैं, जिससे इन्हें घर के किसी भी कोने में आसानी से शिफ्ट किया जा सकता है
  • छोटे फ्लैट्स या किराए के घरों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.

बैंक ऑफर्स से बढ़ेगी बचत (AC Sale)

  • Flipkart और Amazon दोनों प्लेटफॉर्म्स पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट या कैशबैक मिलेगा
  • EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध होंगे.

पावर सेविंग का रखें ध्यान

  • AC खरीदते समय BEE Star Rating जरूर देखें. 5 स्टार रेटेड AC बिजली की बचत करते हैं और लंबे समय में फायदे का सौदा साबित होते हैं
  • इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाले AC भी बेहतर ऑप्शन हैं जो बिजली की खपत को कम करते हैं.

क्यों है यह सही समय AC खरीदने का?

  • सर्दियों में AC की डिमांड कम होती है, जिससे कंपनियां स्टॉक क्लियरेंस के लिए भारी डिस्काउंट देती हैं
  • ऑफ सीजन में खरीदारी करने से आपको वही प्रोडक्ट कम कीमत में मिल सकता है जो गर्मियों में महंगा होता.

Smart Projector से घर की दीवार बनेगी स्मार्ट टीवी, Flipkart-Amazon सेल में मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स

सेल में स्मार्ट टीवी लेने से पहले जानें QNED TV क्या होती है? और यह LED से कितना अलग है

गर्मी खत्म होते ही AC पैक करना सही है या सर्विस कराना? बहुत लोगों को नहीं पता होती ये छोटी-छोटी बातें

AC से पानी टपक रहा है? लोग अपना रहे ये आसान जुगाड़, टेक्नीशियन को पैसे देने से पहले आप भी जान लें

AC के रिमोट में बस दबा दें ये बटन, दुम दबाकर भाग जाएगी उमस और नमी, बिजली की भी होगी बचत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >