ट्रेन में आपका सामान छूट जाए तो क्या करें? पता चलते ही सबसे पहले करें यह काम, वरना हो जाएगी देर

हम में से कई लोग अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं.ऐसे में जल्दबाजी या भीड़ के कारण कभी-कभी सामान छूट जाता है और लोग घबरा जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए, तो चिंता न करें. इंडियन रेलवे के Rail Madad ऐप आपका छूटा सामान वापस पाने में मदद कर सकता है.

Rail Madad App: भारत एक ऐसा देश जहां हर रोज करोड़ो लोग ट्रेन में सफर करते हैं. जल्दी उतरने की भाग-दौड़ में सामान खो जाना अब रेलवे यात्रा की आम चिंता बन गयी है. चाहे वह वॉलेट, बैकपैक, फोन हो या छोटे ट्रॉली, कई बार पैसेंजर प्लेटफॉर्म पर उतरने के कुछ ही मिनटों बाद ही महसूस कर लेते हैं कि उनका सामान अभी भी चली जा रही ट्रेन में है.

इंडियन रेलवे दुनिया के सबसे बड़े और बिजी रेल नेटवर्क में से एक है. ये सारी चीजें रेलवे के लिए नई समस्या नहीं है. लेकिन हाल के सालों में रेलवे ने इस प्रोसेस को आसान बना दिया है. अब एक सिंगल सिस्टम के जरिए सामान जल्दी मिल जाता है और यात्रियों का तनाव भी काफी कम हो गया है. आइए आपको इस सिस्टम के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Rail Madad App का करें इस्तेमाल

रेलवे का खास शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म ‘Rail Madad’ अब तक खोई हुई चीजों की शिकायत दर्ज करने का सबसे आसान और कारगर तरीका बन गया है. यह डिजिटल सेवा 24×7 उपलब्ध रहती है और यात्री अपने फोन से ही शिकायत दर्ज कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के लिए यात्रियों को बस अपना PNR नंबर डालना होता है, गायब हुए सामान की छोटी सी डिटेल लिखनी होती है और ऐप के जरिए रिक्वेस्ट सबमिट करनी होती है. इसके बाद सिस्टम तुरंत उस ट्रेन के रूट पर आने वाले संबंधित रेलवे डिवीजनों को अलर्ट भेज देता है.

जो लोग ऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते, वे वही शिकायत सीधे ऑफिसियल वेबसाइट railmadad.indianrailways.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं. यहां पोर्टल शिकायत को रजिस्टर करता है और उसे संबंधित टीमों तक पहुंचा देता है. आपको बता दें कि जितनी जल्दी आप शिकायत दर्ज करेंगे, उतनी जल्दी तलाश शुरू होगी और सामान मिलने के चांस भी बढ़ जाएंगे. 

स्टेशन पर भी कर सकते हैं रिपोर्ट

यात्रियों के पास यह ऑप्शन भी है कि वे अपना खोया सामान स्टेशन पर जाकर भी रिपोर्ट कर सकते हैं. चाहे वो वही स्टेशन हो जहां वे उतरे हों या फिर ट्रेन का अगला बड़ा स्टॉपेज. स्टेशन मास्टर, लॉस्ट-प्रॉपर्टी काउंटर और RPF (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) ऐसे मामलों की शिकायत लेने के लिए जिम्मेदार होते हैं.

यह भी पढ़ें: Instagram पर तेजी से बढ़ रहा फिशिंग स्कैम का खतरा, एक छोटी गलती और हैक हो जाएगा आपका अकाउंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >