Swiggy और Magicpin बने त्योहारों के स्वाद का नया ठिकाना; मिठाई, बिरयानी और लावा केक की सबसे ज्यादा डिमांड

दीपावाली और नवरात्रि में ऑनलाइन फूड डिलिवरी (online food delivery) प्लेटफॉर्म्स Swiggy और Magicpin ने रिकॉर्ड ऑर्डर्स दर्ज किये. जानिए किन शहरों में रही सबसे ज्यादा डिमांड

Online Food Delivery: भारत में दिवाली और नवरात्रि जैसे त्योहारों का मौसम सिर्फ रोशनी और मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, अब इसमें शामिल हो गया है फूड डिलिवरी का स्वाद! देशभर में ऑनलाइन खाना मंगाने वाले लोगों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है. स्विगी (Swiggy) और मैजिकपिन (Magicpin) जैसे प्लेटफॉर्म्स ने इस त्योहारों के मौसम में अपने ऑर्डर्स में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है.

मैजिकपिन पर ऑर्डर्स हुए दोगुने (Online Food Delivery)

भारत के तीसरे सबसे बड़े फूड डिलिवरी मंच मैजिकपिन के सीईओ और सह-संस्थापक अंशु शर्मा ने बताया कि दिवाली नजदीक आते ही प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने कहा- हमें उम्मीद है कि इस साल खाने-पीने के सामान के ऑर्डर्स पिछले साल की तुलना में दो गुना होंगे. नवरात्रि के दौरान शाकाहारी भोजन और थाली ऑर्डर्स में लगभग 40% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मैजिकपिन ने यह भी बताया कि पार्टी और थोक ऑर्डर्स में 2.5 गुना की बढ़ोतरी हुई है, जो अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक जारी रही.

स्विगी पर सबसे ज्यादा ऑर्डर करने वाले शहर

स्विगी के फूड मार्केटप्लेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर सिद्धार्थ भाकू के अनुसार, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में लोगों ने सबसे ज्यादा ऑनलाइन फूड ऑर्डर किये. इसके साथ ही सूरत, वडोदरा और तिरुवनंतपुरम जैसे उभरते शहरों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. त्योहारों में मिठाई, चॉकलेट, और लावा केक जैसे डेजर्ट्स की मांग सबसे ज्यादा रही. वहीं कोलकाता में बिरयानी हमेशा की तरह लोगों की पहली पसंद बनी रही.

Online Food Delivery: भारत में त्योहार का मतलब स्वाद और सुविधा

फूड डिलिवरी के बढ़ते ट्रेंड से साफ है कि अब भारत में त्योहार मनाने का मतलब सिर्फ परिवार और पूजा नहीं, बल्कि स्वादिष्ट भोजन का सामूहिक आनंद भी है. स्विगी और मैजिकपिन जैसे प्लेटफॉर्म्स ने लोगों के जश्न को और आसान बना दिया है- बस एक क्लिक में घर पहुंच रहा है त्योहारों का स्वाद!

दिवाली में खुशियां, बजट में गिफ्ट्स: किचन अप्लायंसेज से लेकर गैजेट्स तक शानदार आइडियाज

Galaxy M17 से लेकर iQOO Neo 10 तक, Amazon GIF Sale खत्म होने से पहले लपक लें इन स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >