iPhone मंगा रहे ऑनलाइन, तो जरा सावधानी से; कहीं नकली फोन न चिपका दे कोई

Fake iPhone Delivered Online: एक शख्स ने अपने साथ हुए धोखे की घटना एक्स पर शेयर की. यूजर ने कहा कि उसने एक ऑनलाइन शॉपिंग साइट से आईफोन 15 मंगाया, जो नकली निकला.

Fake iPhone Delivered Online: आजकल लोग जरूरत की कई सारी चीजें ऑनलाइन ही मंगाना पसंद कर रहे हैं. सही भी है, अगर एक ही जगह पर आपको मनचाहे प्रोडक्ट की वेरायटी, अच्छी कीमत और बढ़िया ऑफर मिल जाए, तो कोई बाजार की खाक क्यों छाने?

ऑनलाइन शॉपिंग ने हमें घर बैठे मनपसंद चीज की डोर स्टेप डिलीवरी पाने की सहूलियत दी है. लेकिन इसके साथ ही ठगी के मामले भी बढ़े हैं. आप भी खबरों में कभी फोन की जगह साबुन की डिलीवरी, तो कभी किसी नकली प्रोडक्ट की डिलीवरी की खबरें जरूर देखते और सुनते होंगे. ऐसा ही एक मामला आईफोन को लेकर सामने आया है.

Holi Sale में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी तक पर बंपर छूट, सस्ते में कीजिए इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की खरीदारी

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन के एक कस्टमर ने हाल ही में हुई अपने साथ हुए धोखे की घटना सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. यूजर ने कहा है कि उसने ई-कॉर्मस साइट अमेजन से आईफोन 15 ऑर्डर किया था, और जब उसकी डिलीवरी मिली तो वह नकली निकल गया. यूजर ने इस प्रोडक्ट की तस्वीर शेयर की है, जिसकी स्क्रीन पर लिखा था कि इस फोन पर आइफोन के लिए ऐपल का फोटोज ऐप काम नहीं कर रहा है.

Fake iphone delivered online

सोशल मीडिया एक्स के अपने हैंडल पर यूजर ने लिखा कि अमेजन ने उसे एक नकली आईफोन 15 डिलीवर किया. यूजर ने अपनी पोस्ट में बताया कि इसके सेलर के नाम की जगह अपारियो लिखा है. इसे अमेजन चॉइस के साथ टैग किया गया है. बॉक्स में कोई केबल नहीं है. टोटल डब्बा है ये. यूजर ने सोशल मीडिया के जरिये यह पूछा है कि क्या किसी को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है?

iPhone 15 और 15 Plus पर यहां मिल रही धमाकेदार छूट, अभी लपक लें डील

फिर क्या था? देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद तो अमेजन को जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ गया. अमेजन हेल्प ने यूजर की इस पोस्ट पर अपने जवाब में लिखा- हमें अफसोस है कि आपको पैकेज में गलत प्रोडक्ट मिला. कृपया अपना डीटेल हमारे लिंक पर डालें. हम 6-12 घंटे के भीतर आपको अपडेट के साथ जवाब देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >