Elon Musk लाये X यूजर्स के लिए धाकड़ ऑफर, Blue Tick और बहुत कुछ मिल रहा फ्री

Elon Musk के एक्स प्लैटफॉर्म पर फ्री में धमाकेदार ऑफर दिया जा रहा है. इसमें यूजर्स फ्री में ब्लू टिक पा सकेंगे. आइए जानें कैसे-

Elon Musk के सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (पुराना नाम Twitter) पर शानदार ऑफर आया है. इसमें यूजर्स को फ्री में ब्लू टिक मिलेगा. एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तब से ही उन्होंने ब्लू टिक को फ्री में देना बंद कर दिया.

एक्स का खास ऑफर

एलन मस्क ने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की शुरुआत की. इसका मंथली और एन्युअल प्लान है. मौजूदा समय में कंपनी 3 तरह के प्लान पेश करती है. इसमें बेसिक, प्रीमियम और प्रीमियम प्लस हैं. इस बीच एक्स प्लैटफॉर्म पर एक खास ऑफर लिस्टेड है. इसमें बताया है कि कोई भी प्रीमियम और प्रीमियम प्लस का मुफ्त में फायदा उठा सकते हैं.

एक्स के प्रीमियम और प्रीमियम प्लस प्लान्स

प्रीमियम का एन्युअल प्लान 6,800 रुपये और मंथली 650 रुपये का है. वहीं, प्रीमियम प्लस का एन्युअल प्लान 18,300 रुपये है और मंथली प्लान की कीमत 1,750 रुपये है. एक्स प्लैटफॉर्म में बहुत ज्यादा ऐड्स दिखाये जाते हैं. इसके अलावा, सब्सक्रिप्शन प्लान में यूजर्स को ऐड फ्री एक्सपीरिएंस, ब्लू टिक और कमाई करने का मौका मिलता है.

विज्ञापन बंद कर सकते हैं यूजर्स

एक्स प्लैटफॉर्म की तरफ से महंगे प्लान को मुफ्त में एक्सपीरिएंस करने को मिलेगा. इसमें यूजर्स विज्ञापनों को बंद कर सकते हैं. बड़े पोस्ट और मीडिया स्टूडियो का फायदा उठा सकते हैं. प्रीमियम और प्रीमियम प्लस के अंदर यूजर्स को ग्रॉक 2 एआई असिस्टेंट का इस्तेमाल करने को मिलेगा.

14 दिनों का मुफ्त ट्रायल

एक्स के प्रीमियम और प्रीमियम प्लस के अंदर यूजर्स को 14 दिनों का मुफ्त ट्रायल मिलेगा, जो शुरुआत के दिनों पर लागू होगा. प्रीमियम और प्रीमियम प्लस के ट्रायल वर्जन को कभी भी कैंसिल कर सकते हैं. 14 दिनों के ट्रायल के बाद प्लान के फीस की रकम बैंक खाते से कट जाएगी.

Starlink: एलन मस्क के सैटेलाइट इंटरनेट प्लान से क्यों चिढ़े हैं जियो और एयरटेल?

5000 रुपये हर घंटे कमाने का मौका दे रहे Elon Musk, हिंदी में xAI के लिए करना है काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >