Elon Musk X Controversy: ब्राजील में एलन मस्क के एक्स की वापसी, 40 दिन बाद हटा प्रतिबंध

Elon Musk X Controversy: एलन मस्क के स्वामित्व वाले एक्स पर 30 अगस्त को ब्राजील में बैन लगा दिया गया था. ब्राजील एक्स के सबसे बड़े बाजारों में शामिल है.

Elon Musk X Controversy: ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने एलन मस्क को बड़ी राहत दी है. ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने देशभर में करीब एक महीने तक सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) की सेवाएं बंद रहने के बाद अब उसे बहाल करने की मंजूरी मंगलवार को दे दी. अदालत की वेबसाइट पर पोस्ट किये एक बयान से यह जानकारी मिली है. एलन मस्क के मालिकाना हक वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट को 21.3 करोड़ की आबादी वाले इस देश में 30 अगस्त को बंद कर दिया गया था. ब्राजील एक्स के सबसे बड़े उपयोगकर्ता वाले देशों में से एक है.

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने एक्स को क्यों बंद कर दिया था?

उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति एलेक्जेंडर डी मोरेस ने भाषण की स्वतंत्रता, धुर-दक्षिणपंथी खातों और गलत सूचना को लेकर मस्क के साथ एक महीने तक चले विवाद के बाद इस सोशल मीडिया मंच को बंद करने का आदेश दिया था. मस्क ने इस कदम को लेकर डी मोरेस की निंदा करते हुए उन्हें निरंकुश बताया था. मस्क के बयानों के बावजूद एक्स ने आखिरकार डी मोरेस की सभी मांगों को पूरा किया. उसने सोशल मीडिया मंच से कुछ खातों को ब्लॉक कर दिया, बकाया जुर्माना भरा और एक कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त किया.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाया था एक्स जुर्माना

ब्राजील में एक्स पर से बैन हटाने के लिए अदालत ने कहा था कि प्लैटफॉर्म और उसके ब्राजीलियाई कानूनी प्रतिनिधि को 1.83 मिलियन रीस (लगभग 3.3 लाख डॉलर) के जुर्माने का भुगतान करना होगा. यह जुर्माना अदा करने के बाद ही एक्स को ब्राजील में संचालन की अनुमति मिलेगी. इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने एक्स पर 10 मिलियन रीस (18 लाख डॉलर) का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया था. कोर्ट के आदेश के बावजूद, एक्स ने डी मोरेस की सभी मांगों का पालन किया है, जिसमें कुछ अकाउंट्स को ब्लॉक करना, बकाया जुर्माना चुकाना और एक कानूनी प्रतिनिधि का नाम शामिल है. इन मांगों को पूरा न करने के कारण प्लैटफॉर्म काे ब्राजील में बैन किया गया था.

EVM की विश्वसनीयता पर Elon Musk ने फिर उठाये सवाल, बैलट पेपर पर दिया जोर

Grok AI के तीसरे वर्जन का एलन मस्क ने कर दिया ऐलान, ChatGPT के लिए खड़ी होगी चुनौती?

Elon Musk Birthday: 53 साल के हुए एलन मस्क, दुनिया के नंबर-1 अमीर की जानिए कितनी है नेटवर्थ

Starlink Satellite Internet: एलन मस्क ने शुरू कर दी गजब की सर्विस, बिना सिम एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी पकड़ेगी रफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >